महबूबा मुफ्ती हादसे में बचीं, उमर अब्दुल्ला बोले-जांच कराए सरकार, पीडीपी चीफ ने किया ट्वीट

Mehbooba Mufti car accident in Jammu and Kashmir: टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने इस हादसे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Mehbooba Mufti car accident

महबूबा मुफ्ती की कार हादसे का शिकार (ANI)

विज्ञापन

PDP chief Jammu and Kashmir Mehbooba Mufti car accident: पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की कार हादसे का शिकार हो गई। यह कार जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सामने आई तस्वीरों में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया दिखाई दे रहा है। महबूबा इस हादसे में बाल-बाल बच गईं। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पीडीपी मीडिया सेल के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री और उनके सुरक्षा अधिकारी बिना किसी गंभीर चोट के सुरक्षित बच गए। वहीं अधिकारियों ने बताया है कि महबूबा मुफ्ती की कार एक अन्य कार से टकरा गई। वे खानबल में बीती रात हुए आग हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करने जा रही थीं।

विज्ञापन

वहीं हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है और कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद दूसरी गाड़ी मंगाई गई जिससे महबूबा मुफ्ती को उनके गंतव्य स्थान पर भेजा गया। वे अनंतनाग से खानबल के लिए रवाना हो चुकी हैं। दुर्घटनाग्रस्त हुई कार एक स्कॉर्पियो गाड़ी थी।

विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती ने क्या कहा

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने लिए प्रार्थना करने वालों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मेरी भलाई के बारे में प्रार्थनाओं और चिंता व्यक्त करने के लिए सभी की आभारी हूं। मैं ठीक हूं अल्हम्दुलिल्लाह। मेरे ड्राइवर और पीएसओ को चोटें आई हैं और मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा

विज्ञापन

वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने इसपर कहा कि जानकर खुशी हुई कि महबूबा मुफ्ती साहिबा घायल होने से बच गईं। यह एक बहुत ही गंभीर घटना हो सकती थी, मुझे उम्मीद है कि सरकार दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ