Delhi-NCR में लगे भूकंप के झटके, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में केंद्र, वायरल हुए Video

Earthquake In Delhi NCR: उत्तर भारत में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए। करीब 6 की तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

Earthquake Tremors

प्रतीकात्मक तस्वीर

Earthquake Tremors In Delhi NCR: दिल्ली-NCR में आज दोपहर करीब 3 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 बताई जा रही है। हालांकि किसी तरह के जान और माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन झटके काफी देर तक महसूस किए गए। लगभग पूरे उत्तर भारत में धरती भूकंप से काफी देर तक डोलती रही। वहीं अफगानिस्तान और पाकिस्तान भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।

झटके इतने जोरदार थे कि लोग अपने घरों और दफ्तरों बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में हिंदुकुश क्षेत्र और पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बताया जा रहा है। दिल्ली-NCR के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के पीर पंचाल क्षेत्र में झटके लगे। भूकंप के झटकों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी हिला है।

भूकंप के लिहाज से दिल्ली बेहद संवेदनशील

बता दें कि दिल्ली-NCR भूकंप के लिहाज से काफी संवदेनशील इलाका है। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-NCRमें कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा चुके हैं। वहीं दिल्ली-NCR में भूकंप आने की चेतावनी वैज्ञानिकों ने पहले से ही जारी कर रखी। वैज्ञानिकों ने साफ कहा है कि दिल्ली-NCR में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है, जिससे नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि दिल्ली के नीचे 100 से ज्यादा लंबी और गहरी सुरेंगे हैं, जो दिल्ली-हरिद्वार रिज, दिल्ली-सरगोधा रिज और ग्रेट बाउंड्री एरिया में हैं। इनमें से कुछ बंद हैं तो कुछ एक्टिव हैं। दूसरी तरफ दिल्ली-NCR में ऊंची-ऊंची बिल्डिंगे हैं। ऐसे में अगर काफी ज्यादा भूकंप के झटके लगे तो दिल्ली-NCR में नुकसान हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ