Foreigners In Varanasi : भारतीय संस्कृति दुनिया भर में मशहूर है। यहां के लोगों का व्यवहार, बातचीत और अपनापन देखकर विदेशी भी तारीफ करते हैं। बनारस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यहां घूमने पहुंची एक विदेशी महिला का सामना जब आंटी से हुआ तो वह रोने लगी। वह इतना भावुक हो गई कि आंटी ने उसे गले लगाकर चुप कराया। आगे पढ़िए कि आखिर ऐसा क्या हुआ था?
बनारस में कई विदेशी घूमने पहुंचते हैं। कई विदेशी तो बनारस और भारत से इतने प्रभावित हुए कि वह यहीं आकर बस गए। कई विदेशी तो सब कुछ छोड़कर बनारस में बस गए हैं और भक्ति में लीन हो गए हैं। ऐसे ही एक विदेशी महिला बनारस पहुंची और एक होटल खाना खाने के दौरान एक भारतीय परिवार से उसका संपर्क हुआ।
भारतीय परिवार में एक आंटी भी शामिल थी, दोनों में धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई। इसी बीच विदेशी महिला ने आंटी के बाली (एअररिंग्स) की तारीफ कर दी। फिर क्या था, आंटी ने तुरंत अपनी बाली निकली और विदेशी महिला को गिफ्ट कर दिया। यह गिफ्ट पाकर येविदेशी महिला भावुक हो गई।
आंटी का अपनापन और पहली मुलाकात में बिना कुछ सोचे समझे कान की बाली दे देना, विदेशी महिला को चौकाने वाला व्यवहार लगा। उसे यकीन नहीं हुआ कि भारतीय लोग ऐसा कर सकते हैं। यह सोचकर महिला भावुक हो गई। इसके बाद आंटी ने उसे गले लगाकर चुप कराया। Youtube पर इस वीडियो को @ghumakkadlaali नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
यह भी पढ़ें : ‘कौड़ियों के भाव में बने स्टूडियो’ में युवक ने दी ऐसी परफार्मेंस, मुरीद हुए अरबपति हर्ष गोयनका
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि यही हमारी भारतीयों की सबसे बड़ी खूबसूरती है, चाहे किसी भी धर्म संप्रदाय के सबको बराबर आदर सम्मान देते हैं। एक ने लिखा कि आंटी को तहे दिल से धन्यवाद, जिन्होंने देश की इज्जत को बचा लिया। एक ने लिखा कि इसमें कोई शक नहीं है कि भारत जैसे लोग पूरी दुनिया में कहीं नहीं हैं। एक ने लिखा कि भारतीय लोग पूरे विश्व को अपना परिवार मानते हैं, इसीलिए तो हम वसुधैव कुटुम्बकम् कहते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines