चोटिल ईशान किशन की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, कोच-कप्तान किसे देंगे मौका?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले एक बुरी खबर सामने आई है. ईशान किशन चोट के कारण बाहर हो गए हैं. वो दूसरे टी20 में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह कुछ खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है.

IND vs NZ

कौन लेगा ईशान किशन की जगह? (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज शुरू हो गई है. पहला मुकाबले में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा. हालांकि गेंदबाजों ने काफी निराश किया. पहले मैच में ईशान किशन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. वो 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. खैर किशन अब दूसरे टी20 से ग्रोइन इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. BCCI ने इस खबर की पुष्टि कर दी है. अब सवाल ये खड़ा होता है कि किशन की जगह प्लेइंग-11 में किसे शामिल किया जाएगा. दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें उनकी जगह मिल सकती है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर ने कहा कि अभी उन्हें इंतजार करना पड़ेगा. अय्यर ने कहा कि वो संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के साथ ही जाएंगे. तब लगा था कि न्यूजीलैंड दौरे पर भी बेंच पर ही वैभव को बैठना पड़ेगा. अब ईशान किशन की इंजरी के बाद उनकी प्लेइंग-11 में वापसी के रास्ते खुल गए हैं. बैटिंग कोच ने भी कहा है कि वैभव के खेलने के पूरे चांस हैं. मौजूदा समय में दूसरे टी20 में ईशान की जगह खेलने के प्रबल दावेदार सूर्यवंशी हैं. वो अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. वहीं संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ सकते हैं. संजू पहले भी कई बार इस नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं. वैभव अभी तक भारत के लिए आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं.

विज्ञापन

शिवम दुबे

शिवम दुबे भी एक ऑप्शन हैं जिन्हें ईशान किशन की जगह दूसरे टी20 में मौका मिल सकता है. पहले टी20 में तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा खेलने आए थे. ऐसा ही कुछ दूसरे टी20 में भी देखने को मिल सकता है. दुबे पांचवें नंबर पर खेल सकते हैं. दुबे के रहने से टीम को फायदा भी मिलेगा. वो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी योगदान देते हैं. न्यूजीलैंड की पिचों में गेंदबाजों को मदद मिलती है. दुबे अच्छी गेंदबाजी करते हैं. दूसरी तरफ वो लंबे छक्के लगाने के लिए भी जाने जाते हैं. न्यूजीलैंड के मैदानों की बाउंड्री काफी छोटी होती है. दुबे वहां पर कमाल कर सकते हैं. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर दूसरे टी20 में दुबे को मौका दे सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ