'कौड़ियों के भाव में बने स्टूडियो' में युवक ने दी ऐसी परफार्मेंस, मुरीद हुए अरबपति हर्ष गोयनका

Harsh Goenka React on Viral Video : सोशल मीडिया पर एक शख्स की परफॉर्मेंस देख एक कई लोग तारीफ कर रहे हैं, वह देशी जुगाड़ से ‘स्टूडियो’ तैयार कर गाना गा रहा है।

Harsh goenka share video

हर्ष गोयनका वायरल वीडियो

Harsh Goenka React on Viral Video:सोशल मीडिया पर वायरल होने और लाइक्स-फॉलोवर्स के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर स्टंट करते हैं तो कुछ अपना ही मजाक बनाकर लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स गैस स्टोव, गैस पाइप, टोकरी आदि का उपयोग कर ऐसा स्टूडियो बनाया, जिसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

विज्ञापन

वीडियो में एक शख्स लकड़ी और चलनी जोड़कर माइक बनाया हुआ है, कान में हेडफोन की जगह लकड़ी की टोकरी लगाया हुआ है। हारमोनियम की जगह गैस स्टोव लेकर खड़ा है और गले में गैस की पाइप लटकाया हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह इस फील के साथ गाना गा रहा है, जैसे वह किसी स्टूडियो में खड़ा हो।

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स ‘आशिकी में तेरी, जां जायेगी मेरी’ गाने को रिकॉर्ड करता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। शख्स के जुगाड़ और एक्टिंग को देखकर बिजनेसमैन हर्ष गोयनका भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

विज्ञापन

हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर कर लिखा कि वाह! क्या परफॉर्मेंस है! एक अन्य ने लिखा कि ये रानू मंडल का पुरुष वर्जन है। एक ने लिखा कि ये तो एक्सपेरिमेंट और क्रिएटिविटी का अगला लेबल है। एक ने लिखा कि हमारा देश ऐसे लोगों ने भरा पड़ा है। लोग बहुत क्रिएटिव और टैलेंटेड हैं।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि वह खुद के परफॉर्मेंस को ही एन्जॉय कर रहा है और लोग मनोरंजन के लिए साधन खोजते फिर रहे हैं। एक ने लिखा कि आजकल लोग वायरल होने के लिए कितने निचले स्तर तक जा रहे हैं और एक ये है कि अपनी हरकतों से ही लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। एक ने लिखा कि मजेदार बात ये है कि वह लड़की की आवाज पर लिप्सिंग करने की कोशिश कर रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ