America Ambassador Eric M. Garcetti Ride Delhi Metro Selfies Talking and Fun, Watch Video: दिल्ली में फिलहाल हल्की-हल्की सर्दियां शुरू हो गई हैं। जी हां, मौसम सुहाना हो गया है। ऐसे में दिल्ली में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। उन्होंने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की, अन्य यात्रियों से बातचीत की और बच्चों के साथ मस्ती की।
सफाई की जमकर तारीफ
भारत में अमेरिकी राजदूत ने मजेंटा लाइन पर मेट्रो को यात्रा की। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया एक्स पर उनकी मेट्रो यात्रा की तस्वीरें और वीडियो शेर किए हैं। डीएमआरसी ने लिखा कि भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत एरिक एम. गार्सेटी ने आज (बुधवार) दिल्ली मेट्रो में मजेंटा लाइन पर आरके पुरम से ओखला एनएसआईसी मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा की। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान यात्रियों से बातचीत भी की। साफ-सफाई और कुशल मेट्रो प्रणाली की सराहना की।
पहली बार दिल्ली मेट्रो की सवारी
बताया गया है कि दिल्ली मेट्रो में सवारी के बाद अमेरिकी राजदूत ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वाह! दिल्ली मेट्रो, आप यात्रा को इतना आसान बनाते हैं! मुझे पहली बार दिल्ली मेट्रो की सवारी करने और साथी यात्रियों से मिलने में बहुत अच्छा लगा। अच्छी तरह से बनाए रखा, कुशल और ग्रीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए धन्यवाद। साथ ही उन्होंने लिखा कि ये दुनिया में सर्वोत्तम प्रणालियों में से एक है।
बच्चों से किया हाय-हेलो, ली सेल्फी
जब उन्होंने ट्रेन में यात्रियों से बातचीत की तो दिल्ली मेट्रो के कुछ अधिकारी भी उनके साथ थे। राजदूत गार्सेटी ने कुछ यात्रियों के साथ सेल्फी भी ली। साथ ही यात्रियों के साथ मौजूद उनके बच्चों से भी हाय हेलो किया। इसके बाद अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने वाधवानी एआई कार्यालय, दिल्ली का भी दौरा किया। अब अमेरिकी राजदूत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines