Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Yamuna Expressway: ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को गश्ती गाड़ी को रौंदा, चालक की मौत-सीओ गंभीर

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) जिले में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रात को एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रहे सीओ मांट की गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सीओ के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सीओ गंभीर […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Aug 9, 2022 10:20
कार ने मारी टक्कर
कार ने मारी टक्कर

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) जिले में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रात को एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रहे सीओ मांट की गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सीओ के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सीओ गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सिपाही की मौत पर पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

यूटर्न लेते समय मारी टक्कर

घटना मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र की है। यहां एक्सप्रेसवे पर सीओ मांट नीलेश मिश्र देर रात अपने चालक विपिन कुमार (40) के साथ गश्त पर निकले थे। जानकारी के मुताबिक किमी संख्या 90 पर यूटर्न लेते समय पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया है कि हादसे के बाद सीओ की गाड़ी कई बार पलटे खा गई। सूचना मिलते ही जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

---विज्ञापन---

विभाग में शोक की लहर

अधिकारियों के अलावा मौके पर तीन थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों के मुताबिक सीओ के चालक विपिन कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सीओ नीलेश मिश्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर सिपाही के परिवार वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया वहीं चालक की तलाश की जा रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 09, 2022 10:20 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.