---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

नाशिक में देह व्यापार का भंडाफोड़, शिकायतकर्ता व्यवसायी के टैबलेट में मिले 200 अश्लील वीडियो

महाराष्ट्र के नाशिक में फर्जी ज्योतिषी अशोक खरात का मामला अभी गर्म है. इस बीच शहर में एक और सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल सामने आया है. एक कारोबारी पर 100 से अधिक महिलाओं के साथ कथित यौन शोषण के आरोप लगे हैं. इस मामले में पुलिस ने आरोपी व्यवसायी रविंद्र एरंडे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जांच में खुलासा हुआ कि जिस व्यक्ति ने पुलिस में चोरी और हफ्ता वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी, वह खुद ही महिलाओं के यौन शोषण का आरोपी है. वहीं, पुलिस को बरामद किए गए टैब से 87 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनमें कई महिलाओं के साथ कथित तौर पर दरिंदगी की गई है.

---विज्ञापन---

नासिक के सतपुर इलाके में व्यवसायी रविन्द्र के ऑफिस से कुछ दिन पहले चोरी हुआ एक टैबलेट अब एक बड़े ब्लैकमेल रैकेट का कारण बन गया. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, चोरी हुए टैबलेट में व्यवसायी के कई निजी और आपत्तिजनक वीडियो मौजूद थे. ये वीडियो कथित तौर पर महिलाओं के साथ रिकॉर्ड किए गए थे, जो व्यवसायी की जान-पहचान की बताई जा रही हैं.

---विज्ञापन---

जब यह टैबलेट आरोपियों के हाथ लगा, तो उन्होंने उसमें मौजूद करीब 200 वीडियो देखकर व्यवसायी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपियों ने व्यवसायी को धमकी दी कि यदि उन्हें 12 लाख नहीं दिए गए, तो वे सभी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.

पुलिस की कार्रवाई

ब्लैकमेल से परेशान व्यवसायी ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद सतपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया. आरोपियों को 10,000 की पहली किस्त लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया. फिलहाल चारों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं.

---विज्ञापन---

अब जांच में नए सवाल

जांच के दौरान पुलिस के सामने कई अहम सवाल खड़े हो गए हैं:
टैबलेट में मौजूद 200 वीडियो आखिर किसके हैं?
वीडियो में दिखाई देने वाली महिलाएं कौन हैं?
क्या ये वीडियो आपसी सहमति से बनाए गए थे या धोखे से या फिर व्यवसायी महिलाओं को ब्लैकमेल करता था?

इन सवालों के चलते पुलिस का शक अब शिकायतकर्ता व्यवसायी पर भी गहराने लगा. इसके बाद उसको हिरासत में लिया गया.

---विज्ञापन---

पुलिस इस मामले की तकनीकी जांच (डिजिटल फॉरेंसिक) कर रही है. शुरुआती संकेतों के अनुसार, यह मामला सिर्फ ब्लैकमेल तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसका दायरा और बड़ा हो सकता है. संभावना जताई जा रही है कि जांच आगे बढ़ने पर इस केस से जुड़े और नाम भी सामने आ सकते हैं.

First published on: Apr 04, 2026 03:54 PM

End of Article

About the Author

Indrajeet Singh

इंद्रजीत सिंह पिछले 25 साल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत हैं, इस समय न्यूज24 में महाराष्ट्र के ब्यूरो चीफ़ और एसोसिएट एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं, इसके पहले इंद्रजीत सिंह इन टाईम न्यूज,
एनडीटीवी, इंडिया न्यूज, टीवी9 जैसे कई चैनल में काम कर चुके हैं, इंद्रजीत सिंह इस समय न्यूज24 मुंबई में एजेंसी, बिज़नेस और पॉलिटिकल खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं।

Read More

Versha Singh

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola