'कॉस्मेटिक्स के बहाने सरहद पार का खेल', महाराष्ट्र के धुले में LCB का एक्शन; दो व्यापारियों पर केस दर्ज

महाराष्ट्र के धुले में पुलिस की कार्रवाई ने सिर्फ अवैध कॉस्मेटिक्स का मामला ही नहीं खोला, बल्कि उस बड़ी तस्वीर की भी झलक दी है, जहां सरहद पार से आने वाला सामान अब सख्त निगरानी में है. लोकल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (LCB) ने पाकिस्तान में बने कॉस्मेटिक्स बेचने वाले दो व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज कर हजारों रुपये का माल जब्त किया है. धुले से पवन मराठे की रिपोर्ट.

maharashtra news

महाराष्ट्र के धुले में पुलिस की कार्रवाई ने सिर्फ अवैध कॉस्मेटिक्स का मामला ही नहीं खोला, बल्कि उस बड़ी तस्वीर की भी झलक दी है, जहां सरहद पार से आने वाला सामान अब सख्त निगरानी में है. लोकल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (LCB) ने पाकिस्तान में बने कॉस्मेटिक्स बेचने वाले दो व्यापारियों के खिलाफ केस दर्ज कर हजारों रुपये का माल जब्त किया है.

विज्ञापन

धुले में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली. जब्त किए गए कॉस्मेटिक्स के पास कोई वैध बिल या आधिकारिक दस्तावेज नहीं थे. यानी यह सामान न सिर्फ संदिग्ध था, बल्कि अवैध तरीके से बाजार में खपाया जा रहा था. जांच एजेंसियों को शक है कि यह सामान गैरकानूनी सप्लाई चैन के जरिए भारत में पहुंचाया गया.

विज्ञापन

LCB टीम ने एक साथ दो जगहों पर छापेमारी की. जय शंकर मार्केट स्थित श्री साईं ट्रेडर्स से 30,063 रुपये के कॉस्मेटिक्स जब्त किए गए, जबकि नेशनल हाई स्कूल के पीछे पब्लिक मार्केट में स्थित दुकान से 31,411 रुपये का माल बरामद हुआ. कुल मिलाकर 61,474 रुपये कीमत के कॉस्मेटिक्स जब्त किए गए, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी.

इस मामले में कैलाश देवानंद नानकानी और फजलू रहमान मोहम्मद सलीम अंसारी के खिलाफ फॉरेन ट्रेड एक्ट 1992, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है कि यह सामान कहां से आया, किस रास्ते से पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.

विज्ञापन

सरहद का तनाव और सख्ती का असर

दरअसल, यह मामला सिर्फ एक छापेमारी तक सीमित नहीं है. भारत सरकार पहले ही पाकिस्तान से आने वाले सभी सामान पर पूरी तरह रोक लगा चुकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ