'मोमो फैक्ट्री में किसका पैसा जमा था?' अमित शाह ने कोलकाता गोदाम में लगी आग को लेकर CM ममता पर साधा निशाना

Mamata Banerjee: अवैध घुसपैठ पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए अमित शाह ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया. उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सीमा पर बाड़ लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने में सहयोग नहीं किया.

AMIT SHAH.jpg
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए कोलकाता के करीब आनंदपुर के गोदामों में लगी भयानक आग की घटना को प्रशासनिक लापरवाही से जोड़ा. उत्तर 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सवाल उठाया कि आग प्रभावित मोमो फैक्ट्री में आखिर किसका पैसा जमा था और फैक्ट्री मालिक ने किसके साथ विदेश यात्रा की? इस मामले पर उन्होंने कड़ी जांच की मांग की. भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में विशाल भीड़ को संबोधित करते हुए शाह ने सबसे पहले आग में मारे गए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी.

अब तक मालिक क्यों नहीं हुआ गिरफ्तार?


उन्होंने कहा, ‘आनंदपुर की यह आग कोई महज हादसा नहीं है, बल्कि ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार का नंगा नाच है. मोमो फैक्ट्री में किसका पैसा जमा था? फैक्ट्री मालिक ने किसके साथ विदेशी यात्रा की? आखिर मालिक को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?’ शाह ने घटना के बाद राज्य सरकार के रवैये पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मजदूरों के चीखने-चिल्लाने के 32 घंटे बाद भी सरकार चुप्पी साधे रही.

विज्ञापन

वोट बैंक की राजनीति कर रहीं ममता बनर्जी


उन्होंने कहा, ’25 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 27 लोग अब भी लापता हैं. ये भारत के नागरिक थे, लेकिन मुख्यमंत्री 32 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचीं, यह शर्मनाक है.’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ित परिवारों से मिलने गए भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने अत्याचार किए. अमित शाह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ की जन्मभूमि बंगाल में ही आज उसकी अस्मिता पर हमला हो रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री ने सवाल उठाया कि ‘वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में, संसद में टीएमसी सांसदों ने इसका विरोध किया. वोट बैंक की राजनीति के लिए ममता बनर्जी बंगाल की अस्मिता के खिलाफ खड़ी हैं. क्या बंगाल की जनता इसे सहन करेगी?’

अवैध घुसपैठ पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए अमित शाह ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया. उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सीमा पर बाड़ लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने में सहयोग नहीं किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बनते ही 35 दिनों के भीतर सीमा पर बाड़ लगाने का कार्य पूरा किया जाएगा, चाहे वर्तमान सरकार सहयोग करे या नहीं. बंगाल में भाजपा की बढ़ती ताकत को रेखांकित करते हुए श्री शाह ने कहा, ‘2014 में हमें 2 सीटें मिली थीं, 2019 में 18 सीटें और 2021 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटें. इस बार भाजपा 50 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ