राज्यसभा में मां की जगह लेंगे अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ, महाराष्ट्र में अब 'सुनेत्रा युग' की शुरुआत

Parth Pawar: पार्टी के भीतर सुनेत्रा को न केवल डिप्टी सीएम, बल्कि संगठन की कमान भी सौंपने की मांग तेज हो गई है. सुनेत्रा के डिप्टी सीएम बनते ही उनकी राज्यसभा सदस्यता समाप्त हो जाएगी. ऐसे में एनसीपी अजित के बड़े बेटे पार्थ को नामित करने की दिशा में बढ़ रही है.

Ajit Pawar Family

अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में नेतृत्व के सवाल पर विराम लगने का समय आ गया है. उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने देवेंद्र फडणवीस सरकार में डिप्टी सीएम पद का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. वर्तमान में राज्यसभा सांसद सुनेत्रा शनिवार शाम 5 बजे राजभवन में शपथ ले सकती हैं. शपथ लेते ही सुनेत्रा महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बन जाएंगी. सुनेत्रा के डिप्टी सीएम बनने की खबरों के बीच एक नया सवाल खड़ा हो गया, कि आखिर उनकी जगह एनसीपी से राज्यसभा कौन जाएगा? आपको बता दें कि सुनेत्रा वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं.

विज्ञापन

पार्थ पवार संभालेंगे राज्यसभा में मां की कुर्सी


इस सवाल का जवाब भी अब राजनीतिक गलियारों से बाहर आने लगा है. एक तरफ जहां सुनेत्रा, महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार की जगह लेंगी, वहीं ऐसी चर्चा है कि उनके बड़े बेटे पार्थ पवार राज्य सभा में अपनी मां की जगह ले सकते हैं. इस बीच ऐसी भी चर्चा है कि बारामती लोकसभा सीट पर भी सुनेत्रा उपचुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, जो पति के निधन से खाली हुई. एनसीपी विधायक दल नेता सुनील तटकरे ने स्पष्ट किया कि कल दोपहर दो बजे महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी विधायक और सांसद शामिल होंगे.

विज्ञापन

राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय पार्थ पवार

उन्होंने कहा कि बैठक में सुनेत्रा पवार से रणनीति पर चर्चा होगी और अंतिम फैसला मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा. तटकरे ने भरोसा जताया कि सुनेत्रा बैठक में मौजूद रहेंगी. शुक्रवार को ही उन्हें विधायक दल की नेता चुना गया. शपथग्रहण संभावित रूप से शाम पांच बजे होगा. पार्टी के भीतर सुनेत्रा को न केवल डिप्टी सीएम, बल्कि संगठन की कमान भी सौंपने की मांग तेज हो गई है. सुनेत्रा के डिप्टी सीएम बनते ही उनकी राज्यसभा सदस्यता समाप्त हो जाएगी. ऐसे में एनसीपी अजित के बड़े बेटे पार्थ को नामित करने की दिशा में बढ़ रही है. पार्थ पहले से राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और बारामती मॉडल के प्रचारक रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि प्रफुल्ल पटेल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना मजबूत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ