राम नवमी जुलूस के दौरान बंगाल के रघुनाथगंज में तनाव, झड़प और तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

हर साल की तरह, शुक्रवार को राम नवमी के मौके पर रघुनाथ गंज में एक बड़ा जुलूस निकला. अलग-अलग गांवों के लोगों ने रैली निकाली और रघुनाथ गंज के मैकेंजी पार्क के लिए निकले. इसी दौरान आलो पीर इलाके से भी एक जुलूस आ रहा था. रघुनाथगंज से मनोज पांडेय की रिपोर्ट.

news_10f589
विज्ञापन

हर साल की तरह, शुक्रवार को राम नवमी के मौके पर रघुनाथगंज में एक बड़ा जुलूस निकला. अलग-अलग गांवों के लोगों ने रैली निकाली और रघुनाथगंज के मैकेंजी पार्क के लिए निकले. इसी दौरान आलो पीर इलाके से भी एक जुलूस आ रहा था.

कहा जा रहा है कि जब जुलूस आलो पीर के सिसतला इलाके में पहुंचा, तो गाने बजाने को लेकर वहां के लोगों से बहस हो गई. देखते ही देखते मामला गरमा गया और दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई. जुलूस पर ईंट-पत्थर फेंकने के भी आरोप लगे, जिससे पूरा इलाका जंग के मैदान जैसा हो गया.

विज्ञापन

बाद में, जब बड़ा जुलूस शहर में घूमा, तो फुलतला चौराहे से सटे इलाके में फिर से तनाव फैल गया. एक तरफ से पत्थर फेंके गए, जबकि दूसरी तरफ जैसे-जैसे जुलूस आगे बढ़ा, हालात और बिगड़ते गए. आरोप है कि गुस्साई भीड़ ने फुलतला चौराहे के पास कई फलों की दुकानों में तोड़फोड़ और आग लगा दी.

इस घटना से इलाके में भारी हंगामा मच गया है. स्थानीय लोगों ने हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन से दखल देने की मांग की है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हालात अब काबू में हैं. पुलिस और सेंट्रल फोर्स इलाके में पेट्रोलिंग कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ