हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जिस वजाहत खान की शिकायत पर गिरफ्तार हुई शर्मिष्ठा पनोली, अब उसी के खिलाफ दर्ज हुआ केस; जानें क्या है मामला

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली पर FIR दर्ज कराने वाले वजाहत खान पर भी केस दर्ज हो गया है। श्री राम स्वाभिमान परिषद सचिव सूरज कुमार सिंह का कहना है कि वजाहत खान ने हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वजाहत खान के साथ भी वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए जो शर्मिष्ठा के साथ हुई है।

विज्ञापन
शर्मिष्ठा पनोली पर FIR दर्ज कराने वजाहत खान की भी पुलिस से शिकायत की गई है (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया/ANI)

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ कोलकाता में आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो शेयर करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने शर्मिष्ठा को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

श्री राम स्वाभिमान परिषद की ओर से शर्मिष्ठा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले रशीदी फाउंडेशन के वजाहत खान के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया गया है। कोलकाता गार्डन रीच पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई। बताया जा रहा है कि उसने हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के बारे में भी कुछ गंदी और आपत्तिजनक बातें पोस्ट की हैं।

वजाहत खान पर लगा देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

श्री राम स्वाभिमान परिषद सचिव सूरज कुमार सिंह का कहना है कि जैसा कि सभी को पता है कि 1500 किमी दूर से कोलकाता पुलिस ने शर्मिष्ठा को गिरफ्तार किया है। अब हम शर्मिष्ठा के खिलाफ FIR दर्ज कराने वाले वजाहत खान के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंचे हैं। वजाहत खान के सोशल मीडिया अकाउंट पर हमारी मां कामाख्या को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। हमारे देवी देवताओं के बारे में गन्दी बातें लिखी गई हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : शर्मिष्ठा पनोली को ‘सिर तन से जुदा’ करने की मिल रही धमकी, पश्चिम बंगाल के DGP और चीफ सेक्रेटरी को NHRC का नोटिस

सूरज कुमार सिंह ने लिखा कि आप दूसरे के धर्म को गाली दे रहे हैं और दूसरे पर केस दर्ज करवा रहे हैं। आपको किसने अधिकारी दिया कि आप दूसरे धर्म के लोगों को गाली दें? कानून सबके लिए बराबर है। अगर एक कानून की छात्रा पर कार्रवाई हो सकती है तो वजाहत खान को भी गिरफ्तार करना होगा। आपके धर्म के खिलाफ कुछ गलत कहा गया है, उस लड़की ने कुछ गलत कहा है तो उस पर कार्रवाई हो। हम कोई बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे लेकिन आपने भी देवी-देवताओं को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया है तो आपके खिलाफ भी वही मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं कार्रवाई आपके साथ होगी जो कार्रवाई शर्मिष्ठा के खिलाफ हुई है।

विज्ञापन

इसके साथ ही वजाहत खान के खिलाफ जल्द से जल्द पुलिसिया कार्रवाई की मांग की गई है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola