कोलकाता के आरजीकर अस्पताल में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया है. दमदम निवासी अरुप बैनर्जी अपने बेटे का इलाज कराने पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे थे. रात करीब 3 बजे अरुप अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अस्पताल की लिफ्ट से तीसरी मंजिल पर जाने के लिए सवार हुए. इसी दौरान लिफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह तेज गति से ऊपर-नीचे चलने लगी.
हालात बिगड़ते देख अरुप ने किसी तरह अपनी पत्नी और बच्चे को लिफ्ट से बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद बाहर नहीं निकल सके. आरोप है कि लिफ्ट लगातार अनियंत्रित होकर चलती रही और अंततः बेसमेंट में जा गिरी.
हादसे के बाद अरुप करीब डेढ़ घंटे तक बेसमेंट में घायल अवस्था में पड़े रहे, लेकिन उन्हें समय पर मदद नहीं मिल सकी. बाद में जब लोगों की भीड़ जुटी और उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और परिजनों व आम लोगों में आक्रोश देखने को मिला.
यह भी पढ़ें;सुरक्षाबलों के अभेद्य घेरे में होगा बंगाल चुनाव, हिंसा रोकने के लिए अर्धसैनिक बलों का ‘मेगा
इस हादसे ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अगर लिफ्ट में खराबी थी तो उसे बंद क्यों नहीं किया गया? लिफ्ट संचालन के दौरान कोई तकनीकी स्टाफ मौजूद क्यों नहीं था.
फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की मांग उठ रही है. यह हादसा न सिर्फ लापरवाही बल्कि अस्पतालों में सुरक्षा मानकों की स्थिति पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है.
यह भी पढ़ें;पश्चिम बंगाल में इस बार 2 चरण में मतदान क्यों? आखिरी बार 8 फेज में हुई थी वोटिंग
संबंधित खबरें
रोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
23 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
1 day agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
1 day agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
2 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
2 days agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
2 days agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
3 days agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
3 days agoकौन हैं कोयल मल्लिक? जिन्हें BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
4 days agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines