---विज्ञापन---

Kolkata Port Election Result | कोलकाता पोर्ट विधानसभा चुनाव में फिरहाद हकीम की प्रचंड जीत

Kolkata Port Election Results 2026 Live Updates: West Bengal Vidhan Sabha Chunav Natize firhad hakim AIITC vs Rakesh singh BJP

---विज्ञापन---

Kolkata Port Assembly Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल के कोलकाता जिले में स्थित कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट को पहले गार्डन रीच विधानसभा सीट के बारे में जाना जाता था. कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट (क्षेत्र संख्या 23) कोलकाता दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और 2011 से सामान्य श्रेणी की कैटेगिरी में शामिल है. कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट के लिए 2026 के चुनाव परिणाम और ऐतिहासिक आंकड़ों की जानकारी नीचे दी गई है.

कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट में इस बार मुख्य मुकाबला एआईटीसी के फिरहाद हकीम और भाजपा के राकेश सिंह के बीच है. कांग्रेस के अकीब गुलजार और सीपीआई(एम) के फैयाज अहमद खान भी मैदान में हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, कोलकाता पोर्ट पर मतदान 29 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ.

---विज्ञापन---

कोलकाता पोर्ट विधानसभा चुनाव परिणाम 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतों की गिनती 4 मई 2026 को होनी निर्धारित है. मतदान संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम (EVM) स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी जाती है. चुनाव के आधिकारिक परिणाम आज 4 मई 2026 को दोपहर तक स्पष्ट होने की उम्मीद है.

पिछला विधानसभा चुनाव परिणाम (2021)

2021 के विधानसभा चुनावों में कोलकाता पोर्ट सीट पर एआईटीसी के फिरहाद हकीम ने भाजपा के अवध किशोर गुप्ता को हराया था. फिरहाद हकीम को इस सीट से 105,543 वोट मिले थे, जोकि कुल मतदान का 69.23% था, जबकि भाजपा के अवध किशोर गुप्ता को 36,989 वोट थे, उनका वोट प्रतिशत 24.26 था. कांग्रेस के मोहम्मद मुख्तार तीसरे नंबर पर रहे. हकीम पश्चिम बंगाल विधानसभा में कोलकाता पोर्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं और कोलकाता के महापौर भी हैं. वे राज्य सरकार में शहरी विकास, नगर निगम और आवास मंत्रालय भी संभालते हैं.

---विज्ञापन---

2016 के चुनाव परिणाम

2016 के विधानसभा चुनाव में कोलकाता पोर्ट सीट पर एआईटीसी के फिरहाद हकीम ने जीत हासिल की थी. उन्हें 73,459 वोट मिले थे जोकि कुल वोटिंग के 53.21% थे. कांग्रेस के राकेश सिंह 46911 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और भाजपा के अवध किशोर गुप्ता 11700 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे.

20:16 (IST) 4 May 2026
अंतिम राउंड में फिरहाद हकीम का जलवा

मतगणना केंद्र से मिल रही जानकारी के अनुसार, 19वें राउंड की गिनती खत्म होते ही फिरहाद हकीम की बढ़त इतनी अधिक हो गई कि भाजपा प्रत्याशी मुकाबले से पूरी तरह बाहर हो गए। फिरहाद हकीम ने शुरुआत से ही जो लीड बनाई थी, उसे अंत तक बरकरार रखा। 14वें राउंड तक हकीम करीब 51,462 वोटों से आगे चल रहे थे, और अंतिम राउंड तक आते-आते यह जीत एकतरफा हो गई। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, फिरहाद हकीम को 80,000 से अधिक वोट मिले, जबकि भाजपा के राकेश सिंह 30,000 का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष करते दिखे।

20:16 (IST) 4 May 2026
कोलकाता पोर्ट के चुनाव में फिरहाद हकीम की प्रचंड जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि 'कोलकाता पोर्ट' विधानसभा सीट तृणमूल कांग्रेस का सबसे अभेद्य किला है। 19वें और अंतिम राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद टीएमसी के कद्दावर नेता और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम (बॉबी) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राकेश सिंह को भारी मतों के अंतर से हरा दिया है।

18:51 (IST) 4 May 2026
कोलकाता पोर्ट: फिरहाद हकीम का दबदबा कायम

कोलकाता की सबसे चर्चित सीटों में से एक कोलकाता पोर्ट पर ममता बनर्जी के भरोसेमंद सिपाही फिरहाद हकीम ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है। हकीम को कुल 66,098 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के राकेश सिंह 27,052 वोटों पर ही सिमट गए। फिरहाद हकीम ने 39,046 वोटों के बड़े अंतर से इस सीट पर जीत का परचम लहराया है।

17:53 (IST) 4 May 2026
बड़े अंतर से फिरहाद हकीम आगे

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिरहाद हकीम को नौंवे राउंड की मतगण्कना के बाद कुल 66,098 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार राकेश सिंह को महज 27,052 वोटों से संतोष करना पड़ा। हकीम ने करीब 39,000 से अधिक वोटों के अंतर से अपनी बढ़त बनाई, जो इस सीट पर उनकी पकड़ को दर्शाती है। कांग्रेस के अकीब गुलजार और वामपंथी उम्मीदवार फैयाज अहमद खान इस मुकाबले में काफी पीछे नजर आए।

17:51 (IST) 4 May 2026
कोलकाता पोर्ट सीट से फिरहाद हकीम की जीत तय

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के साथ ही राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक 'कोलकाता पोर्ट' के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। तृणमूल कांग्रेस (AITC) के कद्दावर नेता और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम (Bobby) ने एक बार फिर इस सीट पर अपना दबदबा साबित किया है। शुरुआती रुझानों से लेकर अंतिम राउंड की गिनती तक फिरहाद हकीम ने अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी बढ़त बनाए रखी।

14:10 (IST) 4 May 2026
फिरहाद हकीम मुस्लिम बहुल कोलकाता पोर्ट सीट से आगे

फिरहाद हकीम मुस्लिम बहुल कोलकाता पोर्ट सीट से आगे

11:10 (IST) 4 May 2026
फिरहाद हकीम मुस्लिम बहुल कोलकाता पोर्ट सीट से आगे

टीएमसी सरकार में वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम मुस्लिम बहुल कोलकाता पोर्ट सीट से 9938 वोटों से आगे

First published on: May 04, 2026 06:11 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola