---विज्ञापन---

Weather Alert July 15: अभी खत्म नहीं हुआ उमस भरी गर्मी का टॉर्चर! सिर्फ यहां बरसेंगे बादल, जानिए क्या है IMD का अलर्ट?

दिल्ली-NCR, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बारिश होने के आसार ना के बराबर हैं. कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, तेज हवाएं भी चलेंगी, लेकिन उमस और तपिश बरकरार रहेगी. वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है.

---विज्ञापन---

भारत में इन दिनों कहीं लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, तो कहीं भारी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ने की वजह से दिल्ली, राजस्थान, यूपी के कई इलाकों में अभी अगले कुछ दिनों तक गर्मी का टॉर्चर बरकरार रहेगा. वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की गर्मी और उमस से राहत चाहिए? तो तुरंत बना लें उत्तराखंड के इन 5 ‘जन्नत’ का प्लान

---विज्ञापन---

इन राज्यों में भी अभी बढ़ेगी तपिश

दिल्ली-NCR, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बारिश होने के आसार ना के बराबर हैं. कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, तेज हवाएं भी चलेंगी, लेकिन उमस और तपिश बरकरार रहेगी. मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन गर्मी से निजात पाना अभी मुश्किल है. लेकिन उम्मीद है आने वाले कुछ हफ्तों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में कुछ हलचल पैदा हुई है, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मॉनसून फिर से पूरी तरह एक्टिव हो सकता है. लेकिन मध्य और उत्तर भारत तक पहुंचने में उसे थोड़ा वक्त लग सकता है.

कहां-कहां है बारिश का अलर्ट

बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी है. बिहार की अगर बात करें तो राजधानी पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन जगहों पर बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, दार्जिलिंग, सिलिगुडी, आसनसोल में भी भारी बारिश का अलर्ट है. ओडिशा के भुवनेश्वर, कटक, पुरी, संबलपुर में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. ज्यादा बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. पहाड़ी राज्यों में भी मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसकी वजह से लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने अपील की है कि लोग बेवजह पहाड़ों की यात्रा करने से बचें और अगर ट्रैवल करना ही है तो मौसम का अपडेट जरूर लें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: फिर रफ्तार पकड़ रहा मानसून, बंगाल की खाड़ी में हो रही नई हलचल, मिलने वाली है गर्मी से राहत!

First published on: Jul 14, 2026 08:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola