हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Assam Flood News: पूर्वोत्तर में बाढ़ से हालत खराब, लोगों को हुआ लाखों रुपए का नुकसान

असम के कछार जिले के विभिन्न इलाकों की सड़कें अभी भी बाढ़ के पानी में डूबी हुई हैं। लोग काफी प्रभावित हुए हैं। अब लोगों को सरकार का इंतजार है कि कब वह उनकी मदद के लिए कोई काम करेगी। पढ़ें कोलकाता से मनोज पांडे की रिपोर्ट।

विज्ञापन
assam flood effects

Assam Flood News: असम के कछार जिले के विभिन्न इलाकों की सड़कें अभी भी बाढ़ के पानी में डूबी हुई हैं। लोगों का जीवन बाढ़ के पानी से प्रभावित है। नदी का पानी भले ही कम हो गया हो, लेकिन बाढ़ का पानी पीछा नहीं छोड़ रहा है। खुद को बचाने का एकमात्र तरीका नाव और पास की कोई ऊंची जमीन है। हर जगह पानी है और जाने का कोई रास्ता नहीं है। कछार जिले का श्रीकोना इलाका ऊंची पहाड़ियों से घिरा हुआ है और बाढ़ का पानी उन पहाड़ियों को घेरे हुए है।

स्थानीय लोगों ने ली पहाड़ों पर शरण

इसीलिए स्थानीय लोग किसी तरह अपनी और गाय-भैंसों की जान बचाने के लिए उन पहाड़ियों में शरण लिए हुए हैं, लेकिन बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। क्योंकि उन्हें जहां भी नजर आता है, सिर्फ पानी ही नजर आता है। उस इलाके का मुख्य व्यवसाय मछली उत्पादन है और गांव का हर व्यक्ति मछली उत्पादन करके अपना जीवन यापन करता है।

बाढ़ के पानी से लाखों रुपए का नुकसान

इस बाढ़ में अचानक पानी आने से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अब उन्हें खाने के लिए लकड़ी के कई घर जलाने पड़ रहे हैं। उन्हें चिंता है कि भविष्य में वे सारा कर्ज कैसे चुकाएंगे। चिकनुना इलाके के छोटे बच्चे और महिलाएं इस बात का इंतजार कर रही हैं कि प्रशासन या कोई पार्टी से कोई आएगा और उन्हें कुछ देने की व्यवस्था करेगा।

विज्ञापन

कोई सरकारी मदद नहीं मिली

कुछ समाजसेवी संगठन इन इलाकों में गए हैं और उन्हें एक-एक पैकेट बिस्किट थमाए गए। उस एक पैकेट बिस्किट से इलाके के बच्चों को ऐसा लग रहा है जैसे पता नहीं क्या मिल गया हो। फिलहाल, अभी तक कोई सरकारी मदद नहीं आई है। कोई मेडिकल सेवा नहीं आई है। उन्हें अभी भी इस बात का इंतजार है कि सरकार उनकी मदद करे।

ये भी पढ़ें-  ‘शर्मिष्ठा को नहीं नबी के बारे में जानकारी’, क्यों दी जा रही सजा? यूट्यूबर के वकील ने उठाए ये सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola