Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

आशिक के साथ पैग लगाते हुए पत्नी ने रची पति को निपटाने की साजिश, हत्या कर शव का किया ऐसा हश्र

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेवफा पत्नी ने सारी हदें पार कर दीं। महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को चलती गाड़ी से फेंक दिया। और उसे कुचल दिया। दुनिया को दिखाने के लिए महिला अपने […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Sep 9, 2022 19:49

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेवफा पत्नी ने सारी हदें पार कर दीं। महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को चलती गाड़ी से फेंक दिया। और उसे कुचल दिया। दुनिया को दिखाने के लिए महिला अपने पति के शव पर दहाड़े मारकर रोई भी, ताकि लोगों को उस पर शक न हो। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

छह सितंबर को मिला था अखिलेश का शव

घटना लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र की है। यहां पुलिस को 6 सितंबर को सड़क किनारे एक लावारिस लाश मिली थी। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वहीं शव की शिनाख्त अखिलेश वर्मा निवासी विकास नगर के रूप में हुई। पुलिस की ओर घटना के बारे में बताए जाने पर अखिलेश की पत्नी नेहा वर्मा दहाड़े मार-मार कर रोने लगी। घर-परिवार में भी चीत्कार मच गई। वहीं पुलिस को मामले में शक हुआ।

---विज्ञापन---

अखिलेश की पत्नी को हिरासत में लिया तो खुल गया राज

पुलिस ने अखिलेश की पत्नी नेहा को हिरासत में लिया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। लखनऊ पुलिस के मुताबिक नेहा और अखिलेश पति-पत्नी थे, लेकिन नेहा का संबंध किसी राहुल नाम के व्यक्ति के साथ भी था। दोनों में अवैध संबंध थे। अखिलेश को इस बात की भनक लग गई थी। दोनों में विवाद होने लगा था। एक दिन नेहा और राहुल ने एक साथ शराब पी। इसी दौरान अखिलेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।

पति को मारने के लिए पत्नी ने दिया अपना दुपट्टा

इसी योजना के तहत 6 सितंबर को बीच अखिलेश की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। महिला ने इसके लिए राहुल को अपना दुपट्टा भी दिया था। उसका शव मड़ियांव के धौलापुर गांव और गैस एजेंसी के बीच फेंक दिया गया। आरोप है कि इस हत्याकांड को हादसा बनाने के लिए उन्होंने शव को फेंक दिया। इतना ही नहीं शव को गाड़ी चढ़ा कर रौंद डाला। यही शव पुलिस को सड़क के किनारे लावारिश हाल में मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मृतक अखिलेश की पत्नी नेहा वर्मा और उसके आशिक राहुल को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा और गाड़ी भी बरामद कर ली है।

First published on: Sep 09, 2022 07:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.