72000 से 3 लाख रुपये तक पहुंचा दिल्ली के होटलों में एक रात का किराया, बुकिंग भी हो गई फुल; आखिर क्या है वजह?

BRICS Summit 2026: BRICS सम्मेलन के दौरान ताज पैलेस, द लीला पैलेस, द ओबेरॉय, द इंपीरियल और ली-मेरेडियन समेत कई प्रमुख होटलों में कमरों की उपलब्धता बेहद सीमित हो गई है. हालांकि, 14 सितंबर के बाद कुछ होटलों में फिर से बुकिंग उपलब्ध है.

Why notepad and pen are in hotel rooms know the facts

सेंटर दिल्ली में होटल कमरों की मांग और बढ़ गई है. (Photo: X)

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) का असर राजधानी के लग्जरी होटल इंडस्ट्री पर साफ दिखाई देने लगा है. समिट से पहले विदेशी मेहमानों और प्रतिनिधियों की बढ़ती आवाजाही के बीच दिल्ली के बड़े और लग्जरी होटलों में कमरों की बुकिंग तेजी से घट गई है. इसका सीधा असर किराये पर पड़ा है और कुछ लग्जरी कमरों का एक रात का किराया, जहां कुछ हजार रुपये हुआ करता था वो अब लाखों रुपये तक पहुंच गया है.

विज्ञापन

72000 से बढ़कर 14 लाख तक पहुंचा किराया!

होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली के ताज महल और द ओबेरॉय में 11 और 12 सितंबर के आसपास कमरे 100% बुक हैं. ताज पैलेस में भी बुकिंग नहीं मिल रही है. वहीं, द लीला पैलेस ने 12 सितंबर के लिए कमरों की बुकिंग लेना बंद कर दिया है. BRICS सम्मेलन के चलते होटल कमरों की मांग इतनी बढ़ी कि डायनेमिक प्राइसिंग का असर किराये पर दिखाई देने लगा है. ताज महल जैसे होटल में सामान्य दिनों में कमरे का शुरुआती किराया करीब 72 हजार रुपये से 1.5 लाख रुपये तक रहता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि समिट के आसपास कुछ प्रीमियम कमरों का एक रात का किराया बढ़कर करीब 3 से 14 लाख रुपये तक पहुंच गया है.

विज्ञापन

फुल कैपिसिटी पर चल रहे हैं होटल

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, आईटीसी मौर्य में भी 13 सितंबर तक बुकिंग के लिए कमरों के लिए शुरुआती कीमत 2 से 3 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. होटल ललित में कमरे के साइज और सुविधाओं के आधार पर किराया करीब 1.85 लाख से 5 लाख रुपये तक पहुंच गया है. शांग्री-ला में भी एक रात का किराया करीब एक लाख से डेढ़ लाख रुपये के बीच बताया जा रहा है.

विज्ञापन

कई बड़े होटलों में बुकिंग बंद

BRICS सम्मेलन के दौरान ताज पैलेस, द लीला पैलेस, द ओबेरॉय, द इंपीरियल और ली-मेरेडियन समेत कई प्रमुख होटलों में कमरों की उपलब्धता बेहद सीमित हो गई है. हालांकि, 14 सितंबर के बाद कुछ होटलों में फिर से बुकिंग उपलब्ध है. इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि कई विदेशी प्रतिनिधि और दूसरे मेहमान सम्मेलन से कुछ दिन पहले ही दिल्ली पहुंच रहे हैं. कई लोग अपना स्टे भी बढ़ा रहे हैं, जिससे खासकर सेंटर दिल्ली में होटल कमरों की मांग और बढ़ गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ