दिल्ली में ब्रिक्स समिट के दौरान 11 सितंबर को क्या खुला और क्या बंद रहेगा? जानिए पूरी डिटेल

दिल्ली में ब्रिक्स समिट की तैयारियां जोरों पर है, इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में वीवीआईपी मूवमेंट होगा, ऐसे में आपको जानना जरूरी है कि कि नेशनल कैपिटल में बैंक, स्कूल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का कामकाज चलता रहेगा, या उनका हॉलीडे रहेगा.

BRICS Summit 2026

ब्रिक्स समिट (AI Image)

Delhi BRICS Summit 2026: दिल्ली में इस वीकेंड को होने वाले ब्रिक्स समिट की तैयारी कर रही है. विदेशी नेताओं और दूसरे वीवीआईपी मूवमेंट के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 11 से 13 सितंबर तक कई रास्ते बंद रहेंगे और ट्रैफिक पर पाबंदियां रहेंगी. अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि क्या स्कूल और बैंक की छुट्टियां रहेंगी या नहीं.

विज्ञापन

दिल्ली में ट्रैफिक पर पाबंदियां

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 35 से ज्यादा सड़कों और 22 डायवर्जन पॉइंट की पहचान की है, जहां VVIP काफिले के गुजरने के दौरान आवाजाही पर रोक लग सकती है. ये पाबंदियां सुरक्षा की जरूरतों और विदेशी डेलिगेट्स के मूवमेंट पर डिपेंड करेंगी. जिन अहम सड़कों पर असर पड़ सकता है, उनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग शामिल हैं.

विज्ञापन

स्कूल और सरकारी दफ्तर

दिल्ली सरकार के सभी सभी सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और प्राइवेट स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे. शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी. समिट की तैयारियों के दौरान केंद्र और दिल्ली सरकार के दफ्तर, ऑटोनॉमस बॉडीज और PSU बंद रहेंगे. सुप्रीम कोर्ट और उसकी रजिस्ट्री में 11 सितंबर को छुट्टी रहेगी, जबकि रजिस्ट्री 12 सितंबर को भी बंद रहेगी.

विज्ञापन

बैंक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट

उम्मीद है कि नई दिल्ली में बैंक 11 सितंबर को खुले रहेंगे क्योंकि RBI कैलेंडर में इस तारीख को बैंक की छुट्टी के तौर पर लिस्ट नहीं किया गया है. हालांकि सड़कों पर पाबंदियों की वजह से ग्राहकों को देरी का सामना करना पड़ सकता है. मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है, जबकि बसों, ऑटो और टैक्सियों के रूट में डायवर्जन हो सकता है. एयरपोर्ट और रेलवे से सफर करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वो जल्दी निकलें और जर्नी से पहले ट्रैफिक अपडेट देख लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ