11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, 5 गाड़ियां रद्द, 8 के रूट बदले; हेल्पलाइन नंबर जारी

भारत इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता कर रहा है. सम्मेलन के चलते 11 सितंबर से ही राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा दिशानिर्देश लागू किए जा रहे हैं, जिसके कारण स्कूलों-सरकारी ऑफिसों को बंद रखने के साथ-साथ सड़कों व रेल सेवाओं में बदलाव किए गए हैं.

New Delhi Railway Station

भारत इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता कर रहा है. (Photo: X)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहे 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को होने वाले इस सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसी कड़ी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 11 से 13 सितंबर के बीच रेल यातायात भी प्रभावित रहेगा. 3 दिनों तक 5 ईएमयू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि कई राजधानी एक्सप्रेस सहित कुल 8 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं. यात्रियों की समस्या का समाधान करने के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने वीकेंड पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. गौरतलब है कि 11 सितंबर (शुक्रवार) से 13 सितंबर (रविवार) के बीच बड़ी संख्या में लोग छुट्टियों के सिलसिले में यात्रा करने की संभावना है. ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने और रूट में बदलाव से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

कौन-कौन सी ट्रेनें हुईं कैंसिल?

  • 64015 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू
  • 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू
  • 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू
  • 64492 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू
  • 64491 दिल्ली जंक्शन-शामली ईएमयू

कौन सी गाड़ियों को किया गया डाइवर्ट?

  • 20840 नई दिल्ली-रांची राजधानी
  • 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी
  • 12314 नई दिल्ली-सियालदा राजधानी
  • 12306 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी
  • 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी
  • 12394 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर टर्मिनल सुपरफास्ट
  • 64419 हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद ईएमयू
  • 64904 गाजियाबाद-मथुरा ईएमयू

यह भी पढ़ें: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बहुध्रुवीय दुनिया और UN सुधार पर जोर देंगे गुतारेस

विज्ञापन

यात्रियों के लिए रेलवे ने जारी की सलाह

स्टेशनों पर भीड़ और अफरा-तफरी से बचने के लिए भारतीय रेलवे ने व्यापक स्तर पर सहायता व्यवस्था लागू की है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें. इसके लिए रेलवे का हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया गया है. इसके अलावा, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या वेबसाइट के जरिए भी ट्रेनों के लाइव स्टेटस की जानकारी ली जा सकती है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता कर रहा है. सम्मेलन के चलते 11 सितंबर से ही राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा दिशानिर्देश लागू किए जा रहे हैं, जिसके कारण स्कूलों-सरकारी ऑफिसों को बंद रखने के साथ-साथ सड़कों व रेल सेवाओं में बदलाव किए गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ