बिहार के 1.05 करोड़ पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी! खातों में ट्रांसफर हुए 1233 करोड़ रुपये, ऐसे चेक करें अपना बैलेंस

Bihar Social Security Pension Update: बिहार में 105.68 लाख पेंशनधारियों के खातों में 1100 रुपये की दर से 1233 करोड़ रुपये DBT से ट्रांसफर. जानें अपना पेंशन बैलेंस चेक करने का आसान तरीका.

Bihar Pension Schemes

1.05 करोड़ लोगों के खातों में पहुंचे ₹1233 करोड़! ऐसे चेक करें अपना बैलेंस (Photo Cresit - AI)

विज्ञापन

बिहार के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. ब‍िहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 10 सितंबर को राज्य के करीब 105.68 लाख (1.05 करोड़ से अधिक) पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त महीने की पेंशन राशि सीधे ट्रांसफर (DBT) कर दी है. मुंगेर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान रिमोट का बटन दबाकर कुल 1233.87 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई.

हर लाभार्थी को मिले 1100 रुपये की पेंशन

अगस्त महीने की पेंशन के मद में हर पात्र लाभार्थी के खाते में 1100 रुपये की राशि भेजी गई है. यह पेंशन राशि यहां द‍िए गए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत दी गई है:

विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
  • लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
  • बिहार निशक्तता पेंशन योजना (दिव्यांग पेंशन)
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना

आपके खाते में पैसे आए या नहीं, ऐसे करें चेक
अगर आप भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ लेते हैं, तो अपने खाते का बैलेंस चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान तरीकों को अपना सकते हैं:

SMS के जरिए: अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक है और चालू है, तो पेंशन जमा होते ही आपके फोन पर बैंक का मैसेज (SMS) आ गया होगा.

पासबुक अपडेट कराएं: अगर मोबाइल पर मैसेज नहीं आया है या फोन बंद था, तो अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर पासबुक अपडेट (Passbook Printing) करवाएं.

विज्ञापन

ATM से मिनी स्टेटमेंट: आप अपने बैंक के नजदीकी एटीएम (ATM) में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं या बैलेंस इन्क्वायरी कर सकते हैं.

UPI/नेट बैंकिंग: अगर आप गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐप के जरिए सीधे अपना बैंक बैलेंस देख सकते हैं.

विज्ञापन

अगर बिहार सामाजिक सुरक्षा पेंशन (जैसे वृद्धजन, दिव्यांग या विधवा पेंशन) का पैसा आपके बैंक खाते में नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई बार तकनीकी कारणों या कागजी गड़बड़ी की वजह से राशि अटक जाती है. आप घर बैठे या ब्लॉक ऑफिस जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स से इसका समाधान कर सकते हैं:

sSPMIS पोर्टल पर ऑनलाइन स्टेटस (Status) चेक करें
सबसे पहले यह पता करें कि आपकी पेंशन किस वजह से रुकी है. बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट sspmis.bihar.gov.in पर जाएं और Search Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक करें. अपना जिला, ब्लॉक और खाता संख्या/आधार नंबर दर्ज करके स्टेटस देखें. यहां आपको स्पष्ट दिख जाएगा कि पैसा प्रोसेस हुआ है या किसी गड़बड़ी के कारण रिजेक्ट हुआ है.

विज्ञापन

पेंशन न आने की वजह और उनके उपाय
Aadhaar NPCI Link (डीबीटी एक्टिव न होना):
अब सभी सरकारी पेंशन की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है. अगर आपका बैंक खाता आपके आधार से और बैंक के NPCI Server से लिंक नहीं है, तो पैसा ट्रांसफर नहीं होगा. आप अपने बैंक शाखा जाएं और Aadhaar Seeding / NPCI Link का फॉर्म भरकर जमा करें.

e-KYC न होना:
सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को हर साल जीवन प्रमाण पत्र (e-KYC) देना अनिवार्य होता है. अगर आपका बायोमेट्रिक या भौतिक सत्यापन (Physical Verification) पेंडिंग है, तो पेंशन रोक दी जाती है. ऐसे में अपने नजदीकी सीएससी (CSC / कॉमन सर्विस सेंटर) या प्रखंड (Block) कार्यालय जाकर तुरंत e-KYC करवाएं.

विज्ञापन

बैंक खाता निष्क्रिय (Dormant) होना:
अगर आपने लंबे समय से बैंक खाते से लेन-देन नहीं किया है, तो खाता होल्ड पर चला जाता है. बैंक जाकर थोड़ा-बहुत लेन-देन करें या केवाईसी (KYC) अपडेट कराकर खाता दोबारा चालू कराएं.

कहां दर्ज कराएं शिकायत ?
अपने ब्लॉक के आरटीपीएस (RTPS) काउंटर या सामाजिक सुरक्षा शाखा में जाएं. वहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) या संबंधित नोडल अधिकारी को अपनी समस्या बताएं. आप सामाजिक सुरक्षा योजना के टोल-फ्री नंबर या हेल्पडेस्क पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ