मोबाइल की लत से बच्चों को बचाने के लिए महिला आयोग सख्त, यूपी में फोन से ऑनलाइन क्लास पर रोक की तैयारी, सभी डीएम को लिखा पत्र

UP News: यूपी महिला आयोग ने प्राथमिक छात्रों की मोबाइल से ऑनलाइन क्लास पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता जताई है.

up-women-commission-ban-mobile-online-classes-children

Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने प्राइमरी कक्षाओं में मोबाइल फोन से ऑनलाइन क्लास पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को लेटर भेजा है. महिला आयोग का कहना है कि छोटे बच्चों के हाथ में मोबाइल फोन देना उनके भविष्य के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है. ऑनलाइन क्लास के नाम पर बच्चे पढ़ाई के बजाय मोबाइल गेम, वीडियो और सोशल मीडिया में ज्यादा समय बिता रहे हैं. इससे न केवल उनकी पढ़ाई कमजोर हो रही है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘बच्चों को फोन से पढ़ाना सही नहीं’

डॉ. बबिता सिंह चौहान ने पत्र में लिखा कि कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई मजबूरी थी, लेकिन अब स्कूल पूरी तरह खुल चुके हैं. ऐसे में प्राथमिक स्तर के बच्चों को मोबाइल फोन से पढ़ाना सही नहीं है. मोबाइल की आदत बच्चों में चिड़चिड़ापन, ध्यान भटकना और अनुशासन की कमी पैदा कर रही है. महिला आयोग ने गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या के मामले का भी जिक्र किया है. इस घटना में मोबाइल गेम और फोन के ज्यादा इस्तेमाल को एक अहम कारण माना गया है. आयोग का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और इन्हें रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है.

जिला प्रशासन से आयोग ने की अपील

आयोग ने खासतौर पर लड़कियों की सुरक्षा पर जोर दिया है. उनका कहना है कि इंटरनेट के जरिए बच्चे कई बार ऐसी चीजें देख लेते हैं, जो उनकी उम्र और मानसिक स्थिति के लिए ठीक नहीं होती. इससे उनके सामाजिक और मानसिक विकास पर बुरा असर पड़ता है. महिला आयोग ने जिला प्रशासन से अपील की है कि शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस आदेश को सख्ती से लागू किया जाए. साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक किया जाए, ताकि बच्चे मोबाइल से दूर रहकर सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ