---विज्ञापन---

रक्षा बंधन पर बहनों को योगी सरकार की सौगात! बसों में फ्री सफर कर पाएंगी महिलाएं, एक साथी को भी मिलेगी मुफ्त यात्रा

रक्षा बंधन वाले दिन यानी 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिलाएं उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (UPSRTC) की बसों में अपने किसी भी एक साथी के साथ मुफ्त यात्रा कर पाएंगी.

---विज्ञापन---

रक्षा बंधन के दिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है, जिसके तहत अब महिलाएं बस में फ्री सफर कर पाएंगी. रक्षा बंधन वाले दिन यानी 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिलाएं उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (UPSRTC) की बसों में अपने किसी भी एक साथी के साथ मुफ्त यात्रा कर पाएंगी. योगी सरकार ने परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वो महिलाओं की सुरक्षा और यात्रा को आसान बनाने के लिए सभी तरह के इंतज़ाम करें.

ये भी पढ़ें: ‘मानस साइको है, सुहागरात पर ही…’, लखनऊ मर्डर केस को लेकर दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने किए कई बड़े खुलासे

---विज्ञापन---

सीएम योगी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘एंटी-रोमियो स्क्वॉड’ को एक्टिव रहने और ट्रैफिक सिस्टम को सुचारु रूप से चलाने के भी आदेश दिए हैं. सीएम योगी ने सख्ती दिखाते हुए ये भी कहा कि बस चलाते हुए कोई भी ड्राइवर नशे की हालत में हो. सभी बसों के ड्राइवरों की स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही प्राइवेट बस, ऑटो रिक्शा और टैक्सी ड्राइवर्स का वैरिफिकेशन किया जाना भी अनिवार्य है. जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी ने शनिवार को अपने आवास पर सीनियर सरकारी ऑफिसर्स के साथ मीटिंग की. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

बाढ़ पर भी की समीक्षा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में जलभराव के हालातों की भी समीक्षा की. उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के डिविजनल कमिश्नरों के साथ-साथ नोएडा अथॉरिटी से जलभराव वाले इलाकों के बारे में जानकारी मांगी और साथ ही इसकी वजह भी पूछी. सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित 19 जिलों की भी समीक्षा की. उन्होंने बलिया, गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी के जिला मजिस्ट्रेटों से बाढ़ के हालातों और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अखिलेश, मायावती और अपर्णा यादव…, यूपी चुनाव से पहले 52 बड़े नेताओं को मिली बुलेट प्रूफ जैकेट

First published on: Aug 23, 2026 12:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola