पहली बीवी के संपर्क में था पति, प्रेमी के साथ मिलकर किया कत्ल; नाबालिग बेटा भी पकड़ा गया

आरोपियों ने फर्श पर प्लास्टर करके और खून से सनी झाड़ू, पीड़ित के कपड़े और वारदात में इस्तेमाल चाकू को छिपाकर सबूत मिटाने की कोशिश की.

UP Woman Kills Husband, UP Police, UP Crime News, Lucknow news, Lucknow police news, Woman Kills Husband

पुलिस को दो दिन पहले शव मिला था. (Representative Image - ANI)

एक महिला ने अपनी पति का इसलिए कत्ल कर दिया, क्योंकि वह अपनी पहली पत्नी से बातचीत करता था. इस वजह से दोनों के बीच बार-बार झगड़े होते थे. महिला के प्रेमी और उसके एक साथी ने शव को छिपाने में उसकी मदद की. शव घर से दूर एक नहर के पास एक ट्रंक में मिला मिला था. इसके दो दिन बाद आरोपी महिला, उसके प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला के नाबालिग बेटे को भी हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी शादी

लखनऊ साउथ के डीसीपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि सूफिया बानो का रामकिशोर वाल्मीकि के साथ करीब चार साल से रिश्ता था. फिर करीब दो साल पहले दोनों ने शादी कर ली थी.

विज्ञापन

साथ ही डीसीपी ने बताया कि बानो का 51 साल के मुन्ना उर्फ ​​मुच्छड़ के साथ भी नाजायज रिश्ता था. इस रिश्ते के बारे में बानो के पति रामकिशोर को पता चल गया था. इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे. इसके बाद रामकिशोर ने अपनी पहली पत्नी कविता देवी से मिलना और उसकी मदद करना शुरू कर दिया. इसको लेकर भी दोनों में झगड़े होते थे.

विज्ञापन

ऐसे बनाया कत्ल का प्लान

बानो ने मुन्ना और उसके साथी मोहम्मद इकबाल के साथ मिलकर रामकिशोर को मारने की प्लानिंग की थी. 14-15 सितंबर की रात में बानो ने दोनों ने को अपने घर बुलाया. उसने घर का गेट उस रात बंद नहीं किया था. जब रामकिशोर सो रहा था, तब दोनों अंदर आए और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन

ऐसे छिपाए सबूत

फर्श पर प्लास्टर करके और खून से सनी झाड़ू, पीड़ित के कपड़े और वारदात में इस्तेमाल चाकू को छिपाकर सबूत मिटाने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि इसके बाद बानो ने अपने 16 साल के बेटे को बुलाया. चारों ने मिलकर रामकिशोर की लाश को बिस्तर के नीचे रखे लकड़ी के बक्से में छिपा दिया.

इसके बाद 15-16 सितंबर की रात उन्होंने लाश को ई-रिक्शा पर लादा. फिर कनखल के भवाखाड़ा के पास एक नहर के पुल के नीचे फेंक दिया. पुलिस ने रामकिशोर की पहली पत्नी कविता देवी की शिकायत पर FIR दर्ज की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ