नहीं थम रहे हिट एंड रन केस, ग्रेटर नोएडा में बेकाबू कार ने 5 स्टूडेंट्स को मारी टक्कर, VIDEO वायरल

ग्रेटर नोएडा में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे 5 स्टूडेंट्स को टक्कर मार दी. गाड़ी चला रहा शख्स तुरंत बिना रुके वहां से फरार हो गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई.

Greater noida hit and run case

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर Photo: X(Gen-Z of India)

दिल्ली-एनसीआर में हिट एंड रन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. ग्रेटर नोएडा से ऐसा दूसरा केस सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे 5 स्टूडेंट्स को टक्कर मार दी. गाड़ी चला रहा शख्स तुरंत बिना रुके वहां से फरार हो गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि ये घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क की है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पहले शाहनवाज ने हिंदू बनकर दिया प्यार का झांसा, फिर लड़की को गाड़ी से रौंदा, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

विज्ञापन

क्या है मामला?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ स्टूडेंट्स रास्ते से गुजर रहे थे. तभी सड़क किनारे चल रहे छात्रों की तरफ एक हाई स्पीड कार बेकाबू होकर बच्चों की तरफ आई और जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद कुछ छात्र बोनट पर लटक गए और कुछ सड़क पर गिर गए. लेकिन कार ड्राइवर ने रुककर मदद करने की बजाय कुछ ही सेकेंड में गाड़ी वापस मोड़ी और तेजी से वहां से फरार हो गया. इस हादसे में 5 छात्र घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने छात्रों की मदद की. पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और हादसे की जगह पर पहुंचकर सीसीटीवी खंगाल रही है और साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है.

5 सितंबर को भी ऐसा ही एक हादसा

इससे पहले 5 सितंबर को भी ऐसा ही हादसा हुआ, जहां एक बेकाबू कार ने एक शख्स को टक्कर मारी. दरअसल, पीड़ित हिमांशु राय ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ‘एक मूर्ति चौक’ के पास सड़क पार कर रहे थे. तभी तेज रफ्तार सफेद रंग की टाटा पंच कार ने उन्हें टक्कर मारी और वो हवा में उछल गए. हिमांशु टक्कर वाली जगह से कुछ मीटर दूर जाकर गिरे. नोएडा के रहने वाले हिमांशु की इस हादसे में कई हड्डियां टूट गईं. उनके पैर, हाथ और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है और वो आईसीयू (ICU) में हैं. पुलिस ने उनकी पत्नी की शिकायत के बाद गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ