अखिलेश, मायावती और अपर्णा यादव…, यूपी चुनाव से पहले 52 बड़े नेताओं को मिली बुलेट प्रूफ जैकेट

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय की सलाह पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और 11 मंत्रियों समेत 52 राजनेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई हैं. चुनावी रैलियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में खतरे के आकलन के आधार पर यह अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

UP Leaders Security, Akhilesh Yadav, Mayawati, Bulletproof Jacket, UP Politics

अखिलेश यादव, अपर्णा यादव और मायावती की फाइल तस्वीर। news24

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बड़े राजनेताओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश सरकार ने विपक्षी दलों के प्रमुख चेहरों और सत्ता पक्ष के 11 कैबिनेट मंत्रियों सहित कुल 52 नेताओं को अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई है. यह पहला मौका है जब प्रदेश में अलग-अलग सुरक्षा श्रेणी (Y से Z+ श्रेणी) वाले नेताओं को इतने व्यापक स्तर पर बुलेट प्रूफ जैकेट मुहैया कराई गई है.

Live Hindustan की रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय की सलाह और राज्य सुरक्षा मुख्यालय की समीक्षा के बाद जिन 52 नेताओं को यह सुरक्षा दी गई है, उनमें सपा मुखिया अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, निषाद पार्टी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और रामपुर विधायक आकाश सक्सेना समेत 52 बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं, इनमें 11 कैबिनेट मंत्री शामिल हैं.

विज्ञापन

खतरे के नए आकलन के आधार पर फैसला

सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने नेताओं की मौजूदा गतिविधियों और उनके खतरे की आशंका की गहन समीक्षा के बाद यह कदम उठाया है. सुरक्षा प्राप्त नेताओं को पहले से ही तय मानकों के अनुसार सुरक्षा गार्ड्स और एस्कॉर्ट जैसी सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन संभावित जोखिमों को देखते हुए इस बार बुलेट प्रूफ जैकेट को भी उनकी सुरक्षा का हिस्सा बनाया गया है.

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, किसी भी नेता की सुरक्षा श्रेणी और उसके सुरक्षा उपकरण हमेशा खतरे के स्तर के आधार पर तय किए जाते हैं. सक्षम स्तर पर समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाती है, और जरूरत पड़ने पर भविष्य में खतरे के आकलन के अनुसार इसमें आवश्यक बदलाव भी किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

क्यों लिया गया यह फैसला?

चुनाव के दौरान नेताओं की रैलियां, रोड शो और जनसभाएं तेजी से बढ़ जाती हैं. भारी भीड़ और सार्वजनिक कार्यक्रमों के चलते सुरक्षा एजेंसियों के सामने कई चुनौतियां खड़ी होती हैं. खुफिया इनपुट और खतरे की आशंका के नए आकलन के आधार पर यह निर्णय लिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, यह जैकेट इन नेताओं को मिली मौजूदा सुरक्षा घेरे के अलावा एक अतिरिक्त सुरक्षा उपाय के रूप में दी गई है, जिससे किसी भी तरह के जोखिम से निपटा जा सके.

इसमें केवल उच्चतम श्रेणी तक ही सुरक्षा सीमित नहीं रखी गई है. राज्य में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर अलग-अलग सुरक्षा श्रेणियों यानी ‘Y’ श्रेणी से लेकर ‘Z’ श्रेणी तक के सुरक्षा प्राप्त नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ