अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस, सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 सितंबर तक बढ़ी

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और गबन मामले में अदालत ने सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 सितंबर तक बढ़ा दी है. विशेष न्यायाधीश ने पुलिस जांच अधिकारी को अगली सुनवाई पर केस डायरी और रिपोर्ट पेश करने का कड़ा निर्देश दिया है. मामले में अब तक करीब 80 लाख रुपये की बरामदगी हो चुकी है.

Ayodhya Ram Mandir Donation, Ayodhya Court, judicial custody, Ram Mandir embezzlement, Ayodhya News

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के दर्शन करने आने वाले वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. file photo

राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में हेरफेर और चोरी के मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को अभी जेल में ही रहना होगा. अयोध्या की भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने शुक्रवार को आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 सितंबर तक बढ़ा दी है. विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा की अदालत अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 सितंबर को करेगी. आरोपियों के वकील कुल शेखर सिंह ने बताया कि अदालत ने पुलिस जांच अधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अगली सुनवाई पर केस डायरी और जांच रिपोर्ट हर हाल में अदालत के सामने पेश करें. मंदिर में चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी और चोरी के आरोप में इन्हें 25 जून 2026 को दर्ज एफआईआर के बाद गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन

वकील के मुताबिक, जांच अधिकारी द्वारा समय पर रिपोर्ट पेश न किए जाने की वजह से आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई लगातार टलती आ रही है. उन्होंने साफ कहा कि अगर पुलिस अगली तारीख पर भी केस डायरी पेश करने में नाकाम रहती है तो वे आरोपियों की जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल करेंगे.

विज्ञापन

ये हैं मामले के 8 आरोपी

चढ़ावा चोरी के इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें शामिल हैं अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, राम शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर उर्फ टिन्नू यादव

करीब 80 लाख रुपये की हो चुकी है बरामदगी

यह पूरा मामला अयोध्या के भव्य राम मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए चढ़ावे के कथित गबन से जुड़ा हुआ है. अभियोजन पक्ष के मुताबिक, जांच एजेंसी इस मामले में अब तक 79.85 लाख रुपये की नकदी बरामद कर चुकी है. पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़ने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ