दिवाली पर बड़ा धमाका! वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी दूसरी वंदे भारत स्लीपर… जानें रूट, टाइमिंग और किसे मिलेगा बंपर फायदा

Varanasi to New Delhi Vande Bharat Sleeper Train Route Timing Features: देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने के लिए तैयार है. महज 8 घंटे में सफर पूरा होगा. जानें प्रस्तावित समय, रूट और सुविधाओं की पूरी जानकारी.

Second Vande Bharat Sleeper Express Train Varanasi to New Delhi

नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली वाराणसी रूट पर चलेगी. (फोटो क्रेड‍िट - पीटीआई)

अगर आप अक्सर दिल्ली से बनारस के बीच सफर करते हैं या दिवाली पर घर जाने की सोच रहे हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) बहुत जल्द पटरी पर उतरने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

हावड़ा-कामाख्या मार्ग पर पहली वंदे भारत स्लीपर को मिली धमाकेदार सफलता के बाद, अब रेलवे वाराणसी से नई दिल्ली के बीच दूसरी स्लीपर ट्रेन चलाने की पूरी तैयारी में है.

विज्ञापन

रात में सोइए और सुबह दिल्ली से बनारस पहुंचिए

इस प्रीमियम स्लीपर ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत होगी इसकी रफ्तार और सही टाइमिंग. अब आपका 750 किलोमीटर का लंबा सफर महज 8 घंटे में पूरा हो जाएगा. रात 9:20 बजे वाराणसी कैंट से चलेगी और अगली सुबह 5:00 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचा देगी.

विज्ञापन

वापसी में भी यह नई दिल्ली से रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:00 बजे बनारस पहुंचेगी. इसकी अधिकतम स्पीड 130 किमी/घंटा रहने की संभावना है. यानी रात को आराम से ट्रेन में सोइए और सुबह उठकर सीधे अपने काम या घर पहुंच जाइए.

800 यात्री करेंगे आरामदायक सफर:
लंबी दूरी के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को बेहद लग्जरी और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. एक बार में लगभग 800 यात्री इसमें सफर कर सकेंगे. इसमें 11 थ्री एसी (3 AC) कोच हैं, 4 टू एसी (2 AC) कोच और 1 फर्स्ट एसी (1st AC) कोच है.

विज्ञापन

किसे मिलेगा इस नई वंदे भारत स्लीपर का सबसे बड़ा फायदा?
दिल्ली-एनसीआर से बाबा विश्‍वनाथ के दर्शन करने बनारस जाने वाले श्रद्धालुओं का समय और पैसा दोनों बचेगा. दूसरी ओर, जो लोग काम के सिलसिले में अक्सर दिल्ली-वाराणसी आते-जाते हैं, वे बिना कोई वर्किंग डे बर्बाद किए रातभर में सफर पूरा कर सकेंगे. इसके अलावा दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

कब से शुरू होगी सेवा?
सितंबर में इस रूट पर ट्रायल रन होने की उम्मीद है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो दिवाली तक यात्रियों को इसका तोहफा मिल सकता है. हालांकि आधिकारिक तारीख और किराए (Fare) का ऐलान होना बाकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ