Yamuna Expressway New Rule : देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया और सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसे लेकर यमुना प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लिया। यमुना एक्सप्रेसवे पर नया नियम लागू कर दिया गया है। अगर किसी ने नए ट्रैफिक नियम को तोड़ा तो उनका चालान कट जाएगा। आइए जानते हैं कि क्या है नई गाइडलाइन?
अगर आप सड़क मार्ग से दिल्ली-ग्रेटर नोएडा से आगरा या फिर आगरा से दिल्ली-ग्रेटर नोएडा आने-जाने वाले हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें। इस सफर के दौरान किसी ने यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरते हुए गाड़ी चलाई तो उनके खिलाफ भारी जुर्माना लगेगा। प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड लिमिट को कम कर दिया है। अब लोग 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चला सकेंगे।
यह भी पढे़ं : दिल्ली से आगरा तक का सफर हुआ महंगा, यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ा टोल टैक्स, जानें कब से और कितना लगेगा चार्ज
15 फरवरी तक लागू रहेगा नियम
आमतौर पर लोग यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चलाते हैं, लेकिन यमुना प्राधिकरण ने ठंड और कोहरे की वजह से वाहनों की स्पीड कम करके 75 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी है। प्राधिकरण का यह आदेश अगले दो महीने तक लागू रहेगा। लोग 15 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक नई स्पीड लिमिट के तहत से यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर सकेंगे।
यह भी पढे़ं : नोएडा एयरपोर्ट को यमुना, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी यह सड़क, जानें कब शुरू होगी आवाजाही?
फर्राटा भरने वाली गाड़ियों के कट रहे चालान
प्राधिकरण के नए नियम लागू होते ही यमुना एक्सप्रेसवे पर चालान की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसे लेकर यमुना प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे की संचालक कंपनी जेपी इंफ्राटेक को पत्र लिखा और नए नियम की जानकारी दी। साथ ही प्राधिकरण ने कंपनी को एंट्री और आउट गेट पर फॉग लाइट लगाने के भी आदेश दिए हैं, ताकि दुर्घटनाएं कम हों। आपको बता दें कि घने कोहरे में वाहन चालकों को दूर तक रास्ता नहीं दिखाता है। ऐसे में गाड़ी की स्पीड तेज होने से हादसे की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
16 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
19 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
20 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines