हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महिला आयोग का बड़ा फैसला, हर ई-रिक्शा पर मोबाइल नंबर और नाम लिखना जरूरी

महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर ई-रिक्शा पर मोबाइल नम्बर और नाम लिखना जरूरी है। यह फैसला छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर लिया गया है।

विज्ञापन

महिला आयोग अध्यक्ष बबिता सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। हर ई-रिक्शा पर मोबाइल नम्बर और नाम लिखना जरूरी है। ई-रिक्शा ने छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर ये फैसला लिया गया है। जिम्मेदारों को इस संबंध में तत्काल एक्शन के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए हेल्पलाइन 1090,181 की कार्यप्रणाली की समीक्षा होगी।

अफसरों को दिए निर्देश

महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिए आदेश का पालन हर हाल में होना चाहिए। उन्होंने वुमेन हेल्पलाइन 1090 और 181 की काम करने के तरीके को लेकर रिव्यू कराने का दिलासा दिया। महिलाएं बिना किसी डर के थानों में अपनी शिकायत दर्ज कर पाएं।

कानूनी साक्षरता कैंप

इसके अलावा महिलाओं के लिए कानूनी साक्षरता कैंप (Legal Literacy Camp)लगेंगे, ताकि महिलाएं अपने साथ हो रहे किसी भी तरह की घरेलू हिंसा पर आवाज उठा सके। आजकल महिलाओं की सुरक्षा सबसे पहले है और इसलिए पुलिस को भी कड़े निर्देश मिलते रहते हैं।

विज्ञापन

वहीं, महिला आयोग हर हफ्ते जिलों का दौरा कर महिलाओं से जुड़ी शिकायतों का निपटारा कर रहा है। हर हाल में महिलाओं को सुरक्षा से लेकर उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देते हैं।

महिलाओं को आर्थिक मदद

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता योजना का लाभ दिया जा रहा है। इससे महिलाएं सिलाई, कढ़ाई की ट्रेनिंग लेकर अपनी जीविका चलाने में समर्थ हो जाती हैं। ताकि वो किसी पर निर्भर न रहे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- महिलाओं को लेकर क्या बोल गए संत प्रेमानंद महाराज, महिला आयोग ने दिया ये बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola