महिलाओं को लेकर क्या बोल गए संत प्रेमानंद महाराज, महिला आयोग ने दिया ये बयान

संत प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में महिलाओं, पुरुषों और युवा पीढ़ी के चरित्र पर तीखी टिप्पणियां की हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस पर महिला आयोग ने प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें बाराबंकी से बलराम सिंह की रिपोर्ट…

premanand maharaj

देश-विदेश में ख्याति प्राप्त संत प्रेमानंद महाराज का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह महिलाओं, पुरुषों और आज की युवा पीढ़ी के चरित्र पर तीखी टिप्पणियां करते नजर आए। उन्होंने वीडियो में कहा कि आज के समय में 100 में से सिर्फ 2-4 कन्याएं ही पवित्र होती हैं। उनके मुताबिक, जो कन्या चार लड़कों से मिल चुकी हैं, वह सच्ची बहू कैसे बन सकती हैं। उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप को “गंदगी का खजाना” बताते हुए युवाओं के चरित्र और जीवनशैली पर भी सवाल खड़े किए। इस मामले को लेकर अब महिला आयोग का भी बयान सामने आया है।

विज्ञापन

महिला आयोग की प्रतिक्रिया

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि प्रेमानंद महाराज एक बड़े संत हैं। देश और दुनियाभर में उनके करोड़ों अनुयायी हैं। उन्होंने किस संदर्भ में यह बात कही, यह समझना जरूरी है। वह किसी के बारे में हल्की टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग दो भागों में बंट गए हैं। एक ओर बाबा के समर्थक उनके विचारों को समाज के लिए जरूरी बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विरोधी इसे महिलाओं की गरिमा पर सीधा हमला मान रहे हैं।

विज्ञापन

विभिन्न वर्गों ने दी तीखी प्रतिक्रिया

फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया से निकलकर सामाजिक और धार्मिक बहस का रूप लेता जा रहा है। बाबा के इस बयान के बाद समाज के विभिन्न वर्गों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ संत और समर्थकों ने बाबा के विचारों का समर्थन किया है, जबकि कई महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए कड़ी आलोचना की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ