Woman and Two Daughters Die Hit Vande Bharat Train in Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां वंदे भारत ट्रेन से कटकर एक महिला और उसकी दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों की शिनाख्त कर ली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया है। अब सिर्फ पिता ही बचा है। उन्हें लगा था कि जल्दी से रेलवे ट्रैक पार कर लेंगे।
रेहड़ी से पार कर रहा था रेलवे ट्रैक
जानकारी के मुताबिक घटना कासमपुर लेवल क्रॉसिंग की है। पुलिस अधीक्षक (सिटी) पीयूष कुमार सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कंकरखेड़ा निवासी नरेश हाथ से चलने वाली गाड़ी ‘रेहड़ा’ को खींच कर ले जा रहा था। रेहड़ी पर उसकी पत्नी मोना (40) और उनकी बेटियां मनीषा (14) और चारू (7) बैठी थीं। जैसे ही वे कासमपुर मानवयुक्त रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो रेलवे फाटक बंद हो गया। इसके बाद नरेश ने गेट के नीचे से अपनी रेहड़ी को निकाला और पटरी को पार करे लगे।
तीनों की मौके पर हो गई मौत
बताया गया है कि इसी दौरान वंदे भारत ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में मोना, उनकी बेटी मनीषा और चारू आ गई। हादसे के बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय पुलिस ने रेलवे अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है। हादसे में पत्नी और दो बेटियों को खोने के बाद पिता बुरी तरह से टूट गया है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
17 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
20 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
21 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines