Uttarakhand Chamoli Mana Avalanche : उत्तरांखड के चमोली जिले के माणा गांव में 28 फरवरी को अचानक से ग्लेशियर टूटा, जिससे बर्फ का सैलाब आ गया। पहाड़ों से बर्फ गिरने लगे। इस हिमस्खलन में 54 बीआरओ कर्मी फंसे थे, जिनमें से 50 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन 4 की मौत हो गई। चमोली एवलांच से बचाए गए मजदूरों ने खौफनाक आपबीती बताई।
जोशीमठ आर्मी अस्पताल में भर्ती मनोज भंडारी ने कहा कि कुछ पता नहीं चला। अचानक से एवलांच आया और सभी कंटेनरों को उड़ा ले गया। बर्फबारी के साथ तूफान भी आया था। हमलोग बर्फ में बेहोश पड़े थे। किसी तरह हम सेना के शिविर की ओर भागने में कामयाब रहे। सेना व सरकार और क्या कर सकती थी, मौसम इतना खराब था।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के चमोली में एवलांच से तबाही, ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दबे; 16 का सफल रेस्क्यू
कंटेनरों के साथ लोग भी हवा में उड़ने लगे : प्रत्यक्षदर्शी
चमोली हिमस्खलन की घटना से जिंदा बचे एक अन्य व्यक्ति मनोज भंडारी ने अस्पताल में कहा कि मैंने अपने पूरे जीवन में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा था। कंटेनरों के साथ लोग भी हवा में उड़ रहे थे। किसी तरह हममें से कुछ लोग बर्फ में तैरकर बीआरओ कैंप तक पहुंचने में कामयाब रहे। यह इतना अचानक हुआ कि हमें कुछ पता ही नहीं चला। हमारे सभी कंटेनर नष्ट हो गए, क्योंकि यह एक भारी तूफान था, एक हिमस्खलन था।
एवलांच के बाद खुद को बर्फ में पाया
जोशीमठ आर्मी अस्पताल में भर्ती एक अन्य जीवित बचे व्यक्ति विजय पांडे ने कहा कि हम कंटेनर में थे, जब हिमस्खलन हुआ यह कंटेनर को बहा ले गया। हमने खुद को बर्फ में पाया, हममें से 9 लोग कंटेनर में थे, उनमें से 4 यहां भर्ती हैं।
भाई से आखिरी बार 18 फरवरी को हुई थी बात
जोशीमठ से ऋषिकेश लाए गए BRO (सीमा सड़क संगठन) के एक जवान के भाई पंकज कुमार ने कहा कि डॉक्टर ने कहा कि उनका ऑपरेशन करना होगा। उन्हें अपने पैर महसूस नहीं हो रहे हैं। वे वहां ट्रकों की सर्विसिंग करते थे। मैंने उनसे आखिरी बार 18 फरवरी को बात की थी। डॉक्टरों का कहना है कि वह ठीक हो जाएगा, लेकिन परिवार चिंतित है। डॉक्टर हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बाहरी लोगों को जमीन बेचने पर रोक, किस राज्य की कैबिनेट में पास हुआ सख्त भू-कानून का प्रस्ताव?
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
4 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
7 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
8 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
13 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
21 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
21 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines