उत्तराखंड के चमोली में एवलांच से तबाही, ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दबे; 16 का सफल रेस्क्यू

Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से 47 मजदूर बर्फ के पहाड़ के नीचे दब गए हैं। सभी मजदूर बीआरओ के लिए सीमा पर सड़कें बनाने का काम कर रहे थे। जिस समय यह घटना हुई, उस समय भी बड़ी तादाद में लोग वहां पर मौजूद थे।

Chamoli Glacier Collapse

Chamoli Glacier Collapse

Chamoli Glacier Collapse: उत्तराखंड के माणा गांव में ग्लेशियर का पहाड़ धंसने से 47 मजदूर बर्फ की चट्टान के नीचे दब गए है। इससे पहले 57 मजदूर दब गए थे, लेकिन 16 मजदूरों का रेस्क्यू किया गया है। फिलहाल आईटीबीपी और गढ़वाल स्काउट की टीम रेस्क्यू में जुटी है।हादसे के समय घटनास्थल पर बड़ी तादाद में प्राइवेट ठेकेदार और मजदूर काम कर रहे थे। एवलांच आने के बाद सभी इधर-उधर भागने लगे। इनमें से कुछ तो बच गए लेकिन 47 मजदूर बर्फ की चपेट में आ गए।

सीएम धामी ने जताया दुख

वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम धामी ने कहा कि जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए रेस्क्यू कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि माणा गांव और माणा पास के बीच एवलांच की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर 57 मजदूरों के होने की जानकारी मिली है। अभी किसी भी मानवीय क्षति की जानकारी नहीं है। रेस्क्यू टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है।

बता दें कि पिछले दो दिनों से पहाड़ों में लगातार बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण स्कूलों में 7 मार्च तक छुट्टियां घोषित कर दी गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी के कारण भारी तबाही मची है। नदियां उफान पर होने से कई गाड़ियां नालों में बह गई हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ