हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

उत्तराखंड के व्यापारी से गाजियाबाद में 50 लाख की धोखाधड़ी, जाने क्या है मामला

Ghaziabad news: उत्तराखंड के एक व्यापारी ने साहिबाबाद के एक व्यक्ति पर विदेशी फूलों के आयात पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 50 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। व्यापारी का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उनसे डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर 1 लाख रुपए और निवेश करने के नाम पर 50 लाख रुपए लिए, मगर ना तो उन्हे मुनाफा मिला और ना ही मूल रकम वापस मिली।

विज्ञापन
गाजियाबाद में दो लोगो से लाखों की ठगी

Ghaziabad news: उत्तराखंड के एक व्यापारी ने साहिबाबाद के एक व्यक्ति पर विदेशी फूलों के आयात पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 50 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। व्यापारी का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उनसे डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर 1 लाख रुपए और निवेश करने के नाम पर 50 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद रुपए की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विदेशी फूल का व्यापार करने का दिया झांसा

जानकारी के अनुसार, देहरादून निवासी अंकित गुप्ता ने गाजियाबाद की इंदिरापुरम थाना पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात दिल्ली स्थित गार्डन ग्लोरी इंडिया नर्सरी चलने वाले कौशलेंद्र से हुई थी। आरोप है कि कौशलेंद्र ने उन्हें व्यापार में साझेदारी करने का ऑफर दिया था और कौशलेंद्र उनके देहरादून स्थित फार्म हाउस पर भी आए थे। आरोपी ने उनसे कहा था कि विदेशों से फूलों को आयात करके उनके फार्म हाउस में रखेंगे और राज्य सरकार के कार्यक्रमों में फूल सप्लाई किए जाएंगे। जिससे अच्छा खासा मुनाफा होगा।

जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया कि व्यापारिक समझौता होने के दौरान आरोपी ने उनसे डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर 1 लाख रूपए फीस और व्यापार में निवेश करने के नाम पर 50 लाख रुपए ले लिए थे। आरोप है कि इसके बाद ना उन्हे किसी तरह का कोई मुनाफा मिला और नहीं उनकी मूल रकम वापस की गई। वहीं इस मामले में इंदिरापुरम थाना पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है। उसकी एक नर्सरी इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि इसी नर्सरी से फूलों की सप्लाई की जानी थी। जिसके कारण यहां मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola