Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

UP Ka kal Ka Mausam: कोहरे से बेहाल यूपी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें कल कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Update: पाकिस्तानी नेता फजलुर रहमान ने सेना की अफगान नीति को नाकाम बताया. उन्होंने कहा कि सीमा से व्यापार बंद है लेकिन आतंकी बेरोकटोक आ रहे हैं, जिससे पड़ोसी देश नाराज हैं.

Author
Written By: Raja Alam Updated: Feb 9, 2026 21:00

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर कोहरे ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तराई वाले इलाकों में मंगलवार को भी अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. सोमवार को राज्य के करीब 24 जिलों में कोहरे का असर देखा गया और यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहने का अनुमान है. हालांकि दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन रात और सुबह के वक्त ओस और कोहरे के कारण ठिठुरन बरकरार रहेगी.

इन जिलों में दिखेगा कोहरे का कहर

मौसम विभाग ने मंगलवार को पश्चिमी से लेकर पूर्वी यूपी तक कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में बहुत घना कोहरा छा सकता है. इसके अलावा बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, बाराबंकी और गोंडा में भी सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रहने की आशंका है. कोहरे के इस असर की वजह से सड़क और रेल यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कानपुर में ‘लेम्बोर्गिनी’ का कहर… FIR में पहले ‘अज्ञात ड्राइवर’ का जिक्र, फिर बनाया तंबाकू कारोबारी के बेटे को आरोपी

लखनऊ और नोएडा-गाजियाबाद का हाल

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन सुबह के वक्त शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा देखा जा सकता है. नोएडा और गाजियाबाद में भी सुबह के समय धुंध छाई रहेगी और हल्की ठंड का अहसास होगा. इन इलाकों में दिन में तेज धूप खिलेगी जिससे अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक जा सकता है. पछुआ हवाओं के प्रभाव से सुबह-शाम के मौसम में नरमी बनी रहेगी और 14 फरवरी तक इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है.

---विज्ञापन---

पश्चिमी विक्षोभ और कोहरे की वजह

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान से बादल छंटने के बाद ओस ज्यादा प्रभावी हो गई है, जिससे कोहरा घना हो रहा है. हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन इससे यूपी में बारिश होने की संभावना बहुत कम है. फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज सतही हवाओं के कारण सुबह का कोहरा धूप निकलते ही छंटने लगेगा. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने घने कोहरे के दौरान अस्थमा और सांस के मरीजों को घर के अंदर रहने और बाहर निकलने पर चेहरा ढकने की सलाह दी है.

First published on: Feb 09, 2026 09:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.