Uttar Pradesh Weather: यूपी के 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 दिनों में करवट लेगा मौसम, पढ़ें IMD का अपडेट

Uttar Pradesh Weather: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि राज्य में जल्द ही बारिश का सिलसिला रुकने वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों का मौसम अपडेट दिया है।

Uttar Pradesh Weather
विज्ञापन

Uttar Pradesh Weather: उत्तर प्रदेश में अब मौसम करवट लेने लगा है। दिन में फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि, रात में अभी भी मौसम में ठंडक का एहसास हो रहा है। प्रदेश में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले बारिश कम होने की संभावना है। साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जानिए 8 मई को मौसम विभाग ने किन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आज संत रविदास नगर, सहारनपुर, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, बांदा, जालौन, कौशांबी, आजमगढ़, गाजीपुर, बागपत, मेरठ, प्रयागराज, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद के आसपास के क्षेत्रों में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


इसके अलावा, यहां पर हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। बारिश में कमी आने की वजह से आने वाले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

बीते दिन कितना रहा तापमान

बीते 24 घंटों की बात करें, तो बांदा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, प्रयागराज में 40.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर शहर में 40 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी बीएचयू में 39.2 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस, उरई में 39.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा है। इसके अलावा, फुरसत गंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। बारिश में कमी के कारण एक बार फिर से बढ़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ