इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन को दुआओं की जरूरत, सर्जरी के बाद भी हालत स्थिर

Noida News: सिंगर पवनदीप राजन का नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभी भी पवनदीप राजन की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। डॉक्टरों की टीम पवनदीप का अलग-अलग तरह से चेकअप कर रही है।

indian idol winner pawan deep rajan

indian idol winner pawan deep rajan

विज्ञापन

Noida News: इंडियन आइडल विनर सिंगर पवनदीप राजन का नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभी भी पवनदीप राजन की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। डॉक्टरों की टीम पवनदीप का अलग-अलग तरह से चेकअप कर रही है। बताया जा रहा है कि रविवार तक पवनदीप राजन की एक या दो सर्जरी और हो सकती है। जिसके बाद पवनदीप की हालत में सुधार हो पाएगा। वहीं, फैंस पवनदीप राजन के लिए भगवान से दुआ कर रहे हैं।

कुल्हे की सर्जरी के कारण उठना नहीं संभव

Advertisment

बता दें कि अमरोहा में सड़क हादसे में घायल टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन की नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को पवनदीप की कुल्हे और जांघ की हड्डी की सर्जरी हो गई। हालत में अभी भी सुधार नहीं हो पाया है। बुधवार को पवनदीपक की हालत स्थिर बनी रही, लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ देर तक आंखें भी खोली और परिजनों से बात की। वहीं बुधवार को उत्तराखंड से विधायक उमेश शर्मा ने पवनदीप से मुलाकात की है। विधायक ने अस्पताल के डॉक्टरों से भी पवनदीप के हेल्थ को लेकर अपडेट की। बताया जा रहा है कि कुल्हे की सर्जरी होने के बाद पवनदीप अब उठ नहीं पा रहे हैं।

लंबे समय तक बेड रेस्ट

पवनदीप राजन का इलाज ऑर्थोपेडिक टीम की देखरेख में किया जा रहा है। ऑर्थोपेडिक टीम ने कुल्हे और जांघ की हड्डी की सर्जरी की है। इसके बाद भी पवनदीप राजन की हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सिंगर को ठीक होने में काफी समय लग सकता है। वह फिलहाल बेड रेस्ट पर हैं और लंबे समय तक इसी तरह रह सकते हैं।

विज्ञापन

अस्पताल का बयान

बुधवार को फोर्टिस अस्पताल ने हेल्थ अपडेट मीडिया से साझा की है। हेल्थ अपडेट में बताया गया है कि सड़क दुर्घटना के बाद पवन दीप राजन को 5 मई को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके परिणामस्वरूप कई अंग फ्रैक्चर हो गए थे। वह ऑर्थोपेडिक्स टीम की देखरेख में है और उसके कूल्हे और जांघ की हड्डी की सर्जरी हुई है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ