नोएडा और गाजियाबाद में सैन्य क्षेत्र, मॉल्स और बाजारों में बजा सायरन, फोर्स अलर्ट

Noida News: नोएडा और गाजियाबाद में सुबह करीब 10 बजे मॉक ड्रिल की गई है। इस दौरान दोनों ही जिलों में मौजूद सैन्य क्षेत्र, मॉल्स और बाजारों में एकाएक सायरन बजाया गया। इसके बाद जवान अलर्ट हो गए और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुट गए।

noida and ghaziabad mockdrill

noida and ghaziabad mockdrill

विज्ञापन

Noida News: पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिंदुर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतकंवादियों के ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया है। युद्ध की स्थिति को लेकर अपनी तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को यूपी में मॉक ड्रिल कराई जा रही है। इसी क्रम में नोएडा और गाजियाबाद के अलग-अलग हिस्सों में सुबह करीब 10 बजे मॉक ड्रिल की जा रही है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में गौर, लॉजिक्स, अंसल, डीएलएफ, वेनिस और जीआईपी मॉल में मॉक ड्रिल की जा रही है। इसी तरह नोएडा-ग्रेटर नोएडा के प्रमुख बाजारों में भी मॉक ड्रिल की जा रही है।

यूपी में रेड अलर्ट के साथ मॉक ड्रिल 
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। इसी के मद्देनजर नोएडा और गाजियाबाद में मॉक ड्रिल की जा रही है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे ग्रेटर नोएडा स्थित गौर सिटी मॉल में पुलिस ने सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया। ड्रिल के दौरान बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौजूद रही। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया। अभ्यास के दौरान मॉल में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दूसरे मॉल्स में भी मॉक ड्रिल की गई है। इस दौरान सायरन बजाकर मॉक ड्रिल को अंजाम दिया गया। इस दौरान सुरक्षा अभ्यास के तहत मॉल की सभी लाइटें बंद कर दी गईं।

Advertisment

पुलिस ने परखी अपनी तैयारियां 

नोएडा पुलिस अधिकारी आईपीएस शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि यह अभ्यास आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और तैयारियों को परखने के लिए किया गया। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा के प्रमुख बाजारों में भी मॉक ड्रिल की गई।

हिंडन एयरफोर्स पर हुई मॉक ड्रिल
बुधवार सुबह करीब 11 बजे गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स पर भी मॉक ड्रिल की गई। पहले एयरफोर्स स्टेशन पर सायरन बजाया गया। जिसके बाद जवान अलर्ट हो गए और लाइटें बंद कर दी गई। इसके बाद जवानों ने चंद मिनटों में ही अपनी पॉजीशन लेकर अलर्ट हो गई। इस दौरान एयरफोर्स अधिकारी अपने जवानों को निर्देश देते रहे।

विज्ञापन

मॉल्स और बाजारों में भी बजा सायरन 

इसी तरह गाजियाबाद के पीवीआर, मिराज, सिल्वर सिटी, गौर समेत करीब एक दर्जन मॉल्स में भी मॉक ड्रिल की गई। पहले लोगों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद एकाएक सायरन बजाया गया। जवान तुरंत अलर्ट हो गए और लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने लगे। करीब 1 घंटे तक मॉक ड्रिल चलती रही। इसके अलावा गाजियाबाद के घंटाघर समेत आधा दर्जन प्रमुख बाजारों में भी मॉक ड्रिल की गई। इसके अलावा यूपी के अन्य जिलों में भी मॉक ड्रिल की गई।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ