Viral Video: तीन बाइकों पर 14 लोगों ने सवार होकर तेज रफ्तार में किया स्टंट, फिर...
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले में 14 लोगों को 3 बाइक पर बैठकर स्टंट किया। राहगीरों ने इसका वीडियो (Video) बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video Video) कर दिया। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की है।
और पढ़िए –Bihar News : पूर्व मुखिया की बेटी ने कॉमर्शियल पायलट के लिए भरी जीवन की सफल उड़ान
जानकारी के मुताबिक यह घटना बरेली जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन बाइकों पर 14 लोग सवार होकर तेज रफ्तार में चल रहे हैं। वीडियो के मुताबिक एक बाइक पर छह लोग, जबकि दो अन्य बाइकों पर चार-चार लोग सवार हैं। इतना ही नहीं तेज रफ्तार में स्टंट भी कर रहे हैं।
सड़क पर चलते हुए किसी राहगीर ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। बताया गया है कि वायरल वीडियो जब पुलिस तक पहुंचा तो उनके भी होश उड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल बाइक सवारों की तलाश के आदेश दिए। पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों की पहचान कर ली।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1613003906795311104
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एसएसपी बरेली अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि एक वायरल वीडियो में बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र में 14 लोगों को 3 बाइकों पर सवार होकर जाते हुए देखा गया है। एक पर 6 और दो अन्य पर 4-4 लोग बैठे हैं। एसएसपी ने बताया कि जांच और पहचान के बाद बाइकों जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़िए –Viral Video: ऑडी कार ने कुचला सिक्योरिटी गार्ड, जांच हुई तो निकला कुछ अलग ही मामला, उड़ जाएंगे होश
बता दें कि बाइकों और कारों से स्टंट के पहले भी काफी वीडियो सामने आए हैं। कुछ दिनों पहले नोएडा के एक सेक्टर में एसयूवी गाड़ी के बोनट के बैठ कर युवती द्वारा रील्स बनाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने गाड़ी को जब्त करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा भी कई मामले सामने आए हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: