मुजफ्फरपुर, मुकुल कुमार : मुजफ्फरपुर के रोहुआ पंचायत के पूर्व मुखिया रीना सिंह और अजय कुमार सिंह की पुत्री ने इतिहास रच दिया है। अंशिका ने कॉमर्शियल पायलट के रूप में अपने प्रशिक्षण की पहली उड़ान सफलतापूर्वक भरकर जिले का नाम रोशन किया है ।

दिल्ली के एक संस्थान में हुआ चयन

बचपन से ही मेधावी अंशिका की पढ़ाई स्थानीय शहर के एक निजी विद्यालय में पूरी हुई। इंटर तक की पढ़ाई के दौरान अंशिका ने अपने जीवन में कितने ही उतार चढ़ाव देखें। मुखिया होने के कारण राजनीति विद्वेष के कारण परिवार में काफी उतार चढ़ाव आए। पर दृढ़ इच्छाशक्ति की धनी अंशिका ने किसी भी कठिनाई को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। और अपनी पढ़ाई अनवरत जारी रखी।

साइकिल से स्कूल जाते समय देखती थी हवाई जहाज का सपना

अंशिका की माता बेटी की यादों को ताजा करते हुए कहती हैं की अपने घर से स्कूल जाते वक्त बेटी आसमान में उड़ते हवाई जहाज को देखकर उसमे उड़ान भड़ने का सपना देखती थी। वह अक्सर अपनी मां से कहती थी की देखना आज मैं साइकिल से स्कूल जाती हूं लेकिन एक दिन मैं हवाई जहाज में चढ़ूंगी। मुझे क्या पता था की एक ऐसा वक्त आएगा की वह हवाई जहाज खुद उड़ाकर उसमें उड़ान भरेगी ।

56 इंच का सीना कैसा होता है आज पता चला

मुसहरी प्रखंड के रोहुआ पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुसहरी मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय कुमार और माता रीना सिंह की पुत्री अंशिका सिंह ने जब प्रशिक्षण के दौरान उड़ीसा के एक एयरपोर्ट से सफल एकल उड़ान भरकर अपनी पहली यात्रा पूरी की तब उसके पिता ने कहा की काफी गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। पिता कहते हैं की अभी तक 56 इंच के सीने की बात टेलीविजन पर देखता और सुनता था पर आज महसूस कर रहा हूं की 56 इंच का सीना कैसा होता है। इसकी सफलता के लिए अंशिका के सभी शिक्षकों का आभार प्रकट करता हूं ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ