Bulandshahr: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले में सगाई वाले घर में अचानक हड़कंप मच गया। मंगल गीतों के बीच चीखपुकार सुनाई दीं तो आसपास के लोग भी घबरा गए। यहां एक महिला ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिसमें उसके सिपाही पति को ही गोली लग गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि पुलिस को मामले की जानकारी ही नहीं।
चचेरे भाई की सगाई में आया था सिपाही और पत्नी
जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र का है। यहां एक सगाई समारोह का आयोजन हो रहा था। बताया गया है कि सगाई वाले लड़के का एक चचेरा भाई (सिपाही) और उसकी पत्नी भी पहुंचे थे। घर में खुशियों का माहौल था। तभी सिपाही ने अपनी बंदूक से हर्ष फायरिंग की। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद सिपाही ने बंदूक अपनी पत्नी को थमा दी।
पत्नी ने भी चला दी गोली, पति को लगी
अपने पति को हर्ष फायरिंग करता देख पत्नी को भी जोश आ गया। उसने भी हर्ष फायरिंग कर दी, लेकिन मामला उल्टा पड़ गया। पास में खड़े उसके सिपाही पति को ही गोली लग गई। गोली लगते ही समारोह में हड़कंप मच गया। परिवार वाले आनन-फानन में शख्स को लेकर अस्पताल लेकर भागे। रिपोर्ट में कहा गया है कि गुलावठी से डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया है।
थाना प्रभारी बोले- कोई जानकारी नहीं
मेरठ में किसी निजी अस्पताल में घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। इस मामले में स्थानीय थाना प्रभारी की ओर से कहा गया है कि मामले के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। न ही इस संबंध में कोई शिकायत की गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई करेगी।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines