UP Police STF Became Baba Lobour Caught Criminals: अपराधियों को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस नित नए तरीके अपनाती रहती है। क्योंकि समय के साथ-साथ अपराधियों के अपराध का तरीका भी बदलता जा रहा है। कभी वे इंटरनेट काॅलिंग की मदद लेते हैं तो कभी विदेशी नंबरों का प्रयोग करते हैं। अब अपराधियों को पकड़ने के लिए यूपी एसटीएफ भी रंग रूप बदलकर काम कर रही है। कभी पुलिस आॅफिसर बाबा बन रही है तो कभी भिखारी बन रही है। कोई आॅटो चालक बनकर सबूत तलाश रहा है तो कोई रेहड़ी लगाकर कड़ी नजर रख रहा है। कुल मिलाकर तु डाल-डाल, मैं पात-पात वाली स्थिति है।
नकली घी बनाने की फैक्ट्री तक ऐसे पहुंचा बाबा
ताजा मामला आगरा के विजयनगर से जुड़ा है। यहां नकली देशी घी की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। बड़ा इलाका होने की वजह से फैक्ट्री का पता लगाना एसटीएफ के किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं था। इस पर एसटीएफ मेें तैनाफ एक अफसर ने बाबा का रूप धर लिया और गली-गली घूमे। लोगों के घरों से कभी पानी मांगा तो कभी खाने को फल। फिर एक दिन उस कोठी पर पहुंच गए जहां नकली घी बनाने का काम चल रहा था।
चोटी वाले ऐसे निकाले रहे अपराधियों की कुंडली
इस काम में केवल एक अफसर नहीं बल्कि एसटीएफ में तैनात हर एक पुलिसकर्मी को इस प्रकार प्रशिक्षित किया गया है। वहीं एक पुलिस कर्मी विकलांग बनकर चलता है। एक पुलिसकर्मी ने लंबी चोटी रखी है। माथे पर टीका रहता है और कई लोगों को कुंडली बताते हैं। वहीं कई पुलिसकर्मी पेपर लीक गैंग को पकड़ने के लिए नौकरी के बहाने तलाशती है। बता दें कि आगरा की एसटीएफ ऐसे भेष धारण कर आगरा शहर में ही करीब दो दर्जन बदमाशों को जेल में पहुंचा चुके हैं। कई पुलिस कर्मी तो मजदूरों के साथ दिहाड़ी पर काम करते हुए भी नजर आ जाते हैं।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
16 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
20 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
20 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines