शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर
दिल्ली पुलिस एक अपराधी की कई मामलों में तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एनकाउंटर के दौरान शातिर अपराधी को गोली भी लगी है। आरोपी का नाम इरफान है, जिसके खिलाफ दिल्ली और वेस्ट यूपी के कई थानों में 42 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी इरफान दिल्ली के चांदबाग इलाके की गली नंबर 7 के मकान नंबर B-136 का रहने वाला है, जिसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, एनडीपीएस, शस्त्र अधिनियम, हत्या प्रयास जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इरफान ने बुलंदशहर, हापुड़ और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। इरफान इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
यह भी पढ़ें:चुनावी साल में गर्माई बिहार की सियासत, विधान परिषद में दिखी गहमागहमी; एक-दूसरे पर क्यों भड़के राबड़ी-नीतीश?
दिल्ली पुलिस को इरफान की लंबे समय से तलाश थी और कई टीमें उसे गिरफ्तार करने के लिए रेड कर रही थीं। इससे पहले कि इरफान दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ पाता, यूपी के बुलंदशहर की सिकंदराबाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में इरफान की टांग में गोली लग गई। सिकंदराबाद के पुलिस अधिकारी अनिल शाही ने बताया कि इरफान मिनटों में ही गाड़ियों से एसीएम चोरी कर लेता था।
यह भी पढ़ें:‘दिलावर फारसी शब्द…’, नाम को लेकर टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री पर कसा तंज, उर्दू के विरोध पर दी ये नसीहत
बुलंदशहर पुलिस के मुताबिक इरफान ने अपने साथी ऐश्वर्य पांडेय के साथ सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के जोखाबाद औद्योगिक इलाके में एक गाड़ी से एयरबैग कंट्रोल मॉड्यूल (ACM) चोरी किया था। आरोपी इस इलाके में दो वारदातों को अंजाम दे चुका है। डीएसपी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस अनिल शाही की अगुआई में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। युवकों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चला दी। गोली इरफान की टांग में लगी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इरफान ने कई वारदातें कबूलीं
इरफान के कब्जे से दो ACM, एक बाइक, दो तमंचे, पेचकस समेत कई उपकरण बरामद किए गए हैं। इरफान पर यूपी और दिल्ली के थानों में 42 मुकदमे दर्ज हैं। इरफान ने कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार इरफान के खिलाफ यूपी के हापुड़ देहात, थाना खजूरी खास दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। वहीं, थाना कोंडली दिल्ली, थाना नांगलोई दिल्ली, थाना अलीपुर दिल्ली, थाना बुराड़ी दिल्ली, थाना गोकलपुरी दिल्ली और बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस को भी उसकी तलाश थी।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
4 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
8 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
8 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
9 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
10 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
13 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
16 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines