UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के वाराणसी (Varanasi) जिले में गंगा के किनारे बनी टेंट सिटी (Tent City) पर बदला हुआ मौसम कहर बन कर टूटा। प्रशासन की ओर से पर्यटकों के लिए बनाई गई टैंट सिटी तेज हवाओं में तहस-नहस हो गई। सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज सकते हुए ट्वीट भी किया है।
जानकारी के मुताबिक वाराणसी में गंगा किनारे एक आलीशान टेंट सिटी बसाई गई थी। पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्धाटन के वक्त इसकी कल्पना की थी।
पहले चरण में लगाए गए थे 2070 टेंट
योजना के तहत इस पर काम किया गया। अधिकारियों ने बताया था कि यहां सौ एकड़ क्षेत्र में 600 टेंट बसाए जाने थे, लेकिन पहले चरण में 270 टेंट ही लगाए गए थे। इनमें कई कैटेगरी थीं। इनमें काफी लग्जरी सुविधाएं भी मुहैया कराए जाने के दावे के साथ 12 जनवरी 2023 को शुरू किया गया था।
यह भी पढ़ेंः वाराणसी में गंगा किनारे लग्जरी टेंट सिटी, क्या है खासियत और रेट… पीएम मोदी की कल्पना साकार
रात में अचानक खराब हुआ मौसम
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार देर रात वाराणसी में अचानक मौसम खराब हो गया। इस दौरान तेज बारिश के साथ अंधड़ आया, जिसमें गंगा किनारे बसी टेंट सिटी को उजाड़ कर रख दिया।
वहीं टेंट सिटी की रखवाली के लिए तैनात एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए हैं। उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों ने मामले में किसी भी प्रकार का बयान देने से इनकार कर दिया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ये ट्वीट
साथ ही प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने टेंट सिटी की फोटो को शेयर करते हुए तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘इसका उद्घाटन करने बड़े-बड़े आए थे… समापन पर कौन आ रहा है?
बता दें कि टैंट सिटी से कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। फोटो में टेंट सिटी की खौफनाक हालत को देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines