वाराणसी में गंगा किनारे लग्जरी टेंट सिटी, क्या है खासियत और रेट... पीएम मोदी की कल्पना साकार
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

वाराणसी से पीयूष आचार्य की रिपोर्ट: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) जिले में जल्द ही एक लग्जरी टेंट सिटी (Tent City in Varanasi) अपना रूप लेने वाली है। पीएम मोदी की कल्पानाओं के अनुरूप गंगा किनारे रेत में तैयार हो रही इस टेंट सिटी में लग्जरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मगर, सरकार की ओर से बनाई इस खास सिटी में शराब और तामसिक भोजन नहीं परोसा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक वाराणसी में गंगा किनारे टेंट सिटी की कल्पना पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय की थी। जो अब साकार होने जा रही है। वाराणसी के कमिश्नर ने खुद इसके बारे में जानकारी दी है। बताया कि गंगा पार रेत पर करीब सौ एकड़ में 600 टेंट बनाए जाने थे, लेकिन शुरुआत में इस बार 270 टेंट ही बनाए गए हैं। इसके लिए बाकायदा टैरिफ भी जारी किया गया है।

वाराणसी के अधिकारियों के मुताबिक 12 जनवरी 2023 तक इस टेंट सिटी को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। फिलहाल यहां अंतिम चरण काम चल रहा है। इस टेंट सिटी में चार तरह कॉटेज गंगा दर्शन विला, काशी सूट, प्रीमियम टेंट और डीलक्स टेंट (डीलक्स, सुपर डीलक्स और सूट कॉटेज सुविधाओं के साथ) हैं। वाराणसी कमिश्नर ने बताया कि यहां 4500 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक के टेंट है। इन टेंट के अंदर लगभग सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं।
इस टेंट सिटी में सब कुछ सात्विक रखा गया है। यहां किसी भी तरह का तामसिक भोजन या शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस टेंट सिटी के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक 15 जनवरी से इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। सुविधाओं के नाम पर यहां कम्युनिटी हॉल, योगा पार्क और वाटर स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी।

इसके अलावा वाराणसी के पारंपरिक व्यंजन भी लोगों को परोसे जाएंगे। साथ ही वाराणसी घराने की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। दावा किया जा रहा है कि इस टेंट सिटी के अंदर वो सारी सुख सुविधाएं हैं, जो एक होटल में होती है। गंगा की गोद में बनी इस टेंट सिटी में आपको निश्चित तौर पर सुखद एहसास होगा। बहरहाल वाराणसी समेत सभी लोगों को इस अनौखी सिटी के खुलने का इंतजार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: