UP News: उत्तर प्ररदेश (UP News) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कार सवार दो आरोपियों ने एक विवाहिता के साथ चलती कार में छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। चलती कार में से सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
चारबाग स्टेशन के पीछे पड़ी मिली महिला
जानकारी के मुताबिक घटना लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र की है। यहां मंगलवार देर रात चलती कार में 20 वर्षीय एक विवाहिता के साथ छेड़खानी की गयी। लखनऊ की डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि बुरी तरह से घायल महिला चारबाग रेलवे स्टेशन के पीछे मस्जिद रोड पर पड़ी मिली। जहां से उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घर से निकली थी, वापस नहीं लौटी
डीसीपी ने बताया कि महिला की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में होश में आने के बाद महिला ने बताया कि उसकी शादी पश्चिम बंगाल के रिंकू इस्लाम से हुई है। वर्तमान में वह नाका के पंडरीबा में रहती है। मंगलवार रात वह किसी काम से कैसरबाग के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।
जबरन अपनी कार में बैठाया
डीसीपी कौशिक के अनुसार, महिला ने कहा कि कैसरबाग में दो युवकों ने उसे जबरन अपनी कार में बैठाया। उसे गलत तरीके से छुआ। जब महिला ने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उसे चलती कार से बाहर फेंक दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
16 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
20 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
20 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines