मानस श्रीवास्तव, संवाददाता
Leaders Resigned From RLD Party: 2024 से पहले आरएलडी पार्टी को तीन नेताओं के इस्तीफे से जोरदार को झटका लगा। इस वक्त पार्टी में जंयत चौधरी अकेले नजर आ रहे है। एक साथ नेताओं के जाने से पार्टी कमजोर हो जाएगी। वहीं सवाल यह भी है कि आरएलडी नेता कांग्रेस-बीजेपी किस पार्टी में जाएंगे। राष्ट्रीय लोकदल को यह झटका तब लगा है जब उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को लेकर भ्रम की स्थिति बनी है माना जा रहा है कि यह तीनों ही नेता जल्द ही कांग्रेस पार्टी का दामन थाम सकते हैं
आरएलडी पार्टी को लगा बड़ा झटका
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल को एक के बाद एक तीन नेताओं के जाने से बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन नेताओं ने आरएलडी में पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। तीन नेताओं ने जयंत चौधरी की पार्टी छोड़ दी। आरएलडी में पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया। साथ ही इस्तीफा आरएलडी की यूथ विंग के सचिव का नाम शामिल है। आरएलडी छोड़ने वाले नेताओं ने पार्टी के संगठन मंत्री और कार्यालय प्रभारी पर नजरअंदाज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़े: तेलंगाना में ‘M फैक्टर’, आखिरी चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक पर मचे घमासान के पीछे का सियासी गणित समझें
किस पार्टी में शामिल होंगे नेता
आपको बता दें कि सबसे पहले आरएलडी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह ने पद के साथ ही पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया। नजरअंदाज करने का आरोप में नेताओं ने पार्टी छोड़ी है। इसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद ने अल्पसंख्यकों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भूपेंदर चौधरी ने कहा है कि वर्षों से साथ काम करने वाले साथी लगातार इस्तीफा देते जा रहे है। उनके जाने से दुख हो रहा है।
उन्होंने ये भी कहा कि नेता एक ही होता है और हमें उनके अनुसार चलना चाहिए। आरएलडी प्रवक्ता ने कहा कि हमारे नेता जयंत चौधरी हैं और कतार का नेतृत्व वही करते हैं। आरएलडी को ये झटका ऐसे समय में लगा है जब यूपी में इंडिया गठबंधन के भविष्य और तस्वीर को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है। सपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे के खिलाफ बोल रहे है। सवाल यह है कि आरएलडी नेता किस पार्टी में जाएंगे।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines