Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

इंसानियत शर्मसार! तीन महीने की बछिया से कुकर्म, ‘बॉबी’ ने शराब के नशे में की दरिंदगी

UP Crime News: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दरिंदगी और बदलापुर में बच्चियों का शोषण। ये दो ऐसे मामले हैं, जिनके खिलाफ अभी तक लोग गुस्से में हैं। लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लेकिन अब जो मामला सामने आया है। वह हैरान करने वाला है। महिलाएं तो क्या? जानवर भी सुरक्षित नहीं हैं।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Aug 26, 2024 19:34
UP crime news

Mathura Crime News: कोलकाता और बदलापुर के मामले के विरोध में अभी तक देश में गुस्से की लहर है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है। वहीं, अब यूपी के मथुरा में जो मामला सामने आया है। वह काफी शर्मनाक है। देश में महिलाएं ही नहीं, जानवर भी सुरक्षित नहीं हैं। शराब के नशे में धुत एक शख्स ने 3 माह की बछिया के साथ कुकर्म कर डाला। आरोपी वारदात के बाद बछिया को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

यह भी पढ़ें:धोखे से कत्ल, टुकड़ों में फेंकी लाश…जिससे करता था प्यार, उसी ने करवाया काम तमाम…महिला के जीजा से थे संबंध

---विज्ञापन---

मामला जमुनापार इलाके की रोशन विहार कॉलोनी में सामने आया है। कुकर्म के बाद जब बछिया के मालिक ने उसे लहूलुहान देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। तुरंत आरोपी के बारे में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला गुरुवार का है। जब बछिया का मालिक हरिश्चंद्र अपने पशुओं को चारा डालने के लिए अलसुबह आया था। तीन महीने की बछिया लहूलुहान हालत में मिली। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। हालत देखकर लग रहा था कि बछिया के साथ दरिंदगी हुई है। जिसके बाद पता लगा कि शराब के नशे में पड़ोस में रहने वाले बॉबी नामक युवक ने दुष्कर्म किया है। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

UP पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। बछिया मालिक की शिकायत पर बॉबी को अरेस्ट किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं, घटना के बाद गोरक्षक दलों में भी गुस्सा है। दल के जिलाध्यक्ष विकास ने थाने आकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी कहे जाने वाले डोंगरगढ़ में भी गाय से दरिंदगी का मामला सामने आया था। आरोपी रात के समय एक गांव के चौक पर गाय से कुकर्म कर रहा था। आरोपी को लोगों ने देख लिया था। भागते समय उसे चोट लगी थी। बाद में आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:हैवान बेटा…मां-बाप का सिर काटा; फिर मेज पर सजाकर रखा, पुलिस पकड़ने गई तो गाने लगा गाना

यह भी पढ़ें:अंडरगारमेंट्स और 9 आपत्तिजनक चीजें, 53 सबूत; क्या संजय रॉय को फांसी से बचा पाएंगी कविता‌?

First published on: Aug 26, 2024 07:34 PM

संबंधित खबरें